31 दिसम्बर की शाम मां ज्वाला जी के नाम
नये साल का आगाज ज्वालामुखी में माता का गुणगान करते हुये लुधियाना से आये श्रद्धालु यहां करेंगे। जय मां ज्वाला जी निष्काम सेवा समिति के अध्यक्ष हरि राम गर्ग हैरी गर्ग ने बताया कि जय मां ज्वाला जी सेवा सोसाइटी की तरफ से मां ज्वाला जी के दरबार में महामाई की विशाल चौंकी का आयोजन 31 दिसंबर को ज्वालामुखी में किया जायेगा। उनकी संस्था ज्वालामुखी में 16 सालों से विशाल माता की चौकी का आयोजन कर रही है। सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वह लोग यहां आकर अपना नया साल मनाते हैं। वह लोग यहां आकर अपना नया साल मनाते हैं।