Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | गेयटी थिएटर में “एहसास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, नशामुक्त भारत का लिया संकल्प

Updated on Saturday, December 06, 2025 13:19 PM IST

गेयटी थिएटर में “एहसास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, नशामुक्त भारत का लिया संकल्प

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव: संदीपनी भारद्वाज

शिमला: - गेयटी थिएटर, शिमला में कुमारसैन छात्र कल्याण संघ द्वारा “एहसास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कल्याण संघ के अध्यक्ष पीयूष भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” पहल की शुरुआत जुलाई 2025 में वाराणसी से हुई थी। इस अभियान में देशभर के 100 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों और हजारों युवाओं ने एकजुट होकर नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि काशी घोषणा को अपनाना एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसने युवाओं को जागरूकता, संवेदना और सामुदायिक प्रयासों के माध्यम से नशे के खिलाफ भारत की लड़ाई का नेतृत्व करने की शक्ति दी।

उन्होंने बताया कि यह आंदोलन बहुत ही कम समय में पूरे देश में फैल गया। 21 सितंबर 2025 को 1.5 लाख से अधिक युवाओं ने देशभर में आयोजित 2000 से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लिया। जो पहल एक आध्यात्मिक सम्मेलन के रूप में शुरू हुई थी, वह आज एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। यह इस बात का प्रमाण है कि जब युवा शक्ति दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तो वह स्थायी सामाजिक परिवर्तन ला सकती है।

कार्यक्रम में मदन लाल वर्मा (जिला परिषद), सुभाष कैंथला (जिला परिषद भुट्टी), रणवीर राठौर (पूर्व महामंत्री ठियोग कुमारसैन), अशोक कंवर, संजय शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश फेडरेशन), संदीप मंगल (पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा), रजनी शर्मा (पूर्व अध्यक्ष खंड नारकंडा), ज्योत्स्ना भारद्वाज, हरि वर्मा, मंजीत चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष टेक चंद वर्मा, प्रदीप शर्मा, बेली राम शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X