ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने मुकुल हिंदी स्कूल के साथ विश्व हिंदी दिवस मनाया। मुकुल हिंदी स्कूल के छात्रों ने भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस की भूमिका पर भी चर्चा की। भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने इस अवसर पर छात्रों एवं अभिभावकों को अपने संबोधन से प्रोत्साहित किया।
51 वर्ष पूर्व स्थापित मुकुल हिंदी स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रभाषा हिंदी और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए,भारत के उच्चायुक्त ने हिंदी के सांस्कृतिक और वैश्विक प्रभाव के बारे में बात की और छात्रों को प्रमाण पत्र व उपहार दिए।