Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — सांसद सुरेश कश्यप, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

Updated on Monday, November 24, 2025 16:59 PM IST

पंचायती राज चुनाव टालने के बहाने ढूंढ रही सरकार, जनता तीन साल का कार्यकाल देख चुकी — सुरेश कश्यप

शिमला, जिला दिशा बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि दिशा की बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सेंट्रल स्पॉन्सर्ड स्कीम्स की प्रगति की समीक्षा करना है, ताकि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं का लाभ धरातल तक समयबद्ध तरीके से पहुँच सके।

सुरेश कश्यप ने बताया कि बैठक में पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं का विस्तृत रिव्यू किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई-IV में लगभग 2200 करोड़ रुपये, तथा पीएमजीएसवाई-II में लगभग 2600 करोड़ रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत हुई है, लेकिन इसके बावजूद कई प्रोजेक्ट समय पर पूरे नहीं हुए हैं।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की गैर–हाजिरी पर नाराजगी

सांसद ने कहा कि आज की बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जो अत्यंत गंभीर और अस्वीकार्य है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि ऐसे अधिकारियों को तत्काल शो-कॉज नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कों को प्रदेश की भाग्य रेखाएं माना जाता है, लेकिन भारी बारिश के कारण नुकसान और केंद्र से मिलने वाली भारी भरकम राशि के उचित उपयोग में विलंब चिंताजनक है। कई प्रोजेक्ट 2016-17 से अधूरे पड़े हैं, जो संबंधित अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाते हैं।

पंचायती राज चुनाव टालने पर सरकार को घेरा

पंचायत चुनावों के टलने को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि डिजास्टर एक्ट को बहाना बनाकर चुनाव टालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया—

“क्या स्कूल नहीं चल रहे?”

“क्या मैरिज सीज़न नहीं चल रहा?”

“क्या बसें और परिवहन बंद हैं?”

"क्या सरकार जश्न नहीं माना रही?"

उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण सड़कें बंद हैं, तो यह प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है, चुनाव टालने का आधार नहीं। दूसरी ओर सरकार बड़ी-बड़ी रैलियाँ और जश्न मना रही है, जबकि कई परिवार आपदा से जूझ रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव टालकर केवल लाभार्थियों को इकट्ठा कर चेक बांटने और राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश में है। लेकिन जनता तीन साल के कार्यकाल को भली-भांति देख चुकी है, और सरकार संवैधानिक दायित्व निभाने में विफल रही है।

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

अपने ही जिले यानी सिरमौर से कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कश्यप ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। साथ ही कहा कि कांग्रेस को अध्यक्ष चुनने में काफी समय लगा, आगे भविष्य में क्या होता है, यह देखना होगा।

मजदूर वर्ग को लाभ देगा केंद्र का लेबर कोड

चार नए लेबर कोड लागू किए जाने पर सांसद ने कहा कि इससे असंगठित व संगठित श्रमिक वर्ग को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर दिखाई देगा।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X