नगरोटा के वार्ड नंबर 6 में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आर एस बाली ने किया उद्घाटन
शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को मिलेंगे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं : आर एस बाली
20 नवंबर, नगरोटा। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र आज राज्य के सभी लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने का कार्य कर रहा है। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने नगरोटा के वार्ड नंबर 6 में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करते हुए कहे।
इस मौके पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक करोल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रूबी भारद्वाज, समस्त अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। इस आरोग्य मंदिर का उद्घाटन बाली ने स्थानीय बुजुर्गों के हाथों से करवाया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा नगरोटा बगवा विधानसभा क्षेत्र में टांडा मेडिकल कॉलेज एक ऐसा स्वास्थ्य संस्थान है जहां पूरे हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोग भी इलाज करवाने आते हैं।
उन्होंने कहा नगरोटा के वार्ड नंबर 6 में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित होने से इस वार्ड सहित अन्य सभी वार्ड और साथ लगती पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया इस आरोग्य मंदिर में हर तरह का इलाज निशुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया इस केंद्र में हर तरह की आधुनिक सुविधाओं को स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा प्रारंभिक स्तर पर यहां हर तरह की बीमारी का इलाज किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को आरोग्य मंदिर के खुलने के लिए बधाई दी।
उन्होंने बताया नगरोटा के सिविल हॉस्पिटल भवन का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया इस भवन पर कुल 11.54 करोड रुपए लगाए जाने थे पूर्व सरकार के समय नाममात्र राशि इसके लिए उपलब्ध करवाई गई उन्होंने बताया वह इस भवन के लिए अब तक 6 करोड रुपए जारी कर चुके हैं और भवन का कार्य अंतिम चरण है। उन्होंने बताया इस अस्पताल को और अधिक विशेष अस्पताल बनाने के लिए उन्होंने जिला स्तर की एक टेस्ट लैब यहां स्थापित करने की घोषणा की है जिस पर 1.94 करोड़ लगाई जा रहे हैं। इस टेस्ट लैब का लाभ हजारों मरीजों को होगा। इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी ने मुख्य अतिथि को इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
यह रहे उपस्थित। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक करोल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रूबी भारद्वाज, मानसिंह, प्रताप रियाड़, नीरज दुसेजा, समस्त विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।