Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

राष्ट्रीय

More News

आंध्र प्रदेश | आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी में प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत

Updated on Wednesday, November 19, 2025 16:38 PM IST

 

प्रधानमंत्री ने प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री ने श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गौदान समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी साईं राम के दिव्य मंत्रों के बीच आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंचे जहां उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने प्रशांति निलयम के साईं कुलवंत हॉल में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि दी और फिर दर्शन के लिए ओंकार हॉल गए। उन्होंने कहा कि इन पवित्र स्‍थलों पर होना श्री सत्य साईं बाबा की असीम अनुकम्‍पा और मानवता के उत्‍थान के लिए आजीवन प्रतिबद्धता का स्‍मरण कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री सत्य साईं बाबा का नि:स्वार्थ सेवा का संदेश लाखों-करोड़ों लोगों को निरंतर मार्गदर्शित और प्रेरित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गौदान समारोह में भी हिस्सा लिया, जिसने जीव-जन्‍तुओं के हित को लेकर महत्वपूर्ण कार्यों सहित अनेक अच्छे काम किए हैं। समारोह के हिस्से के रूप में, किसानों को गायें दी जा रही हैं, जिसमें गिर गायें भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को श्री सत्य साईं बाबा के आदर्शों पर चलते हुए समाज की भलाई के लिए काम करते रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक अलग पोस्ट में कहा;

“साई राम के दिव्य मंत्रों के बीच, आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंचा, जहां बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया।”

“साईं कुलवंत हॉल, प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि दी और दर्शन के लिए ओंकार हॉल गए। इन पवित्र स्‍थलों पर होना उनकी असीम अनुकम्‍पा और मानवता के उत्‍थान  के लिए आजीवन प्रतिबद्धता का स्‍मरण कराता है। नि:स्वार्थ सेवा का उनका संदेश लाखों लोगों को निरंतर मार्गदर्शित और प्रेरित करता है।”

“श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे अनेक अच्छे कार्यों में पशुओं के हितों पर प्रमुखतापूर्वक ध्यान देना शामिल है। आज, गौदान सेरेमनी में हिस्सा लिया, जिसमें किसानों को गायें दी जा रही हैं। नीचे तस्वीरों में दिख रही गायें गिर गायें हैं! श्री सत्य साईं बाबा द्वारा दिखाए गए मार्गों पर चलते हुए, हम सब अपने समाज की भलाई के लिए काम करते रहें।”

Have something to say? Post your comment
 आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया

आज का इतिहास : आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया

आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

X