Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मपुर | विधायक ने किया नीलकण्ठ महादेव काण्डापतन सराय का शिलान्यास

Updated on Sunday, November 16, 2025 16:31 PM IST

धर्मपुर, 16 नवम्बर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर ने आज नीलकण्ठ महादेव काण्डापतन में सराय भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि नीलकण्ठ महादेव मन्दिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां सराय का निर्माण श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। विधायक चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम में जानकारी दी कि सराय भवन के लिए पहली किस्त 10 लाख रुपये जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपये से बनने वाले सोनखड़ के दोनों किनारों पर श्मशान घाट का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सोनखड़ में बह गए दोनों फुट ब्रिज के निर्माण के लिए भी शीघ्र बजट प्रबंध किया जाएगा, जिससे आवागमन सुचारू हो सके।

उन्होंने कहा कि काण्डापतन क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार हर पंचायत और हर गांव तक सुविधाएं पहुँचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। सराय के निर्माण से इस धार्मिक स्थल पर आने वाले भक्तों और पर्यटकों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विधायक ने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी आवश्यक मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

धार्मिक आस्था और पर्यटन के लिहाज़ से अत्यंत महत्वपूर्ण इस स्थल पर सराय निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी, जिसकी आज आधिकारिक शुरुआत हो गई।

स्थानीय लोगों और कमेटी पदाधिकारियों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि सराय निर्माण से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को नया विस्तार मिलेगा।

इस दौरान एसडीएम जोगिन्द्र पटियाल, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अरविन्द, नीलकंठ महादेव काण्डापतन कमेटी के प्रधान राज कुमार सोनी, माँचल देव शर्मा, हरि नंद शास्त्री, राज मल कटवाल, प्रेम सिंह कटवाल, सुंदर सिंह कटवाल, ज्ञान चन्द, भगत राम ठाकुर, रोशन लाल, सुरेश और सतीश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X