Hindi English Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा • विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल • प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया • खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल • Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का जन्म वर्तमान झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ • दैनिक राशिफल – 15 नवंबर 2026, रविवार • नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

राष्ट्रीय

More News

गुजरात | 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री गुजरात के नर्मदा जिले का दौरा करेंगे

Updated on Friday, November 14, 2025 20:40 PM IST

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री गुजरात के नर्मदा जिले का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नर्मदा के डेडियापाड़ा में 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, विरासत पर केंद्रित हैं, जिनमें आदिवासी सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। दोपहर लगभग 12:45 बजे, वे नर्मदा ज़िले के देवमोगरा मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 2:45 बजे, प्रधानमंत्री नर्मदा ज़िले के डेडियापाड़ा जाएंगे और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर, वे 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, और उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

डेडियापाड़ा में कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री जनजातीय समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण एवं दूरदराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जगुआ) के तहत निर्मित 1,00,000 घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री लगभग 1,900 करोड़ रुपये की लागत से आदिवासी छात्रों को समर्पित 42 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस); समुदाय-आधारित गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करने वाले 228 बहुउद्देश्यीय केंद्रों; असम मेडिकल कॉलेज, डिब्रूगढ़ में सक्षमता केंद्र; और आदिवासी संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण के लिए मणिपुर के इम्फाल में आदिवासी अनुसंधान संस्थान (टीआरआई) भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए गुजरात के 14 आदिवासी जिलों के लिए 250 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री जनजातीय क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने के लिए 748 किलोमीटर नई सड़कों और सामुदायिक केंद्रों के रूप में काम करने के लिए डीए-जेएजीयूए के अंतर्गत 14 जनजातीय बहु-विपणन केंद्रों (टीएमएमसी) की आधारशिला रखेंगे। वे 2,320 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 50 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का जन्म वर्तमान झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ

आज का इतिहास : आज ही के दिन महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का जन्म वर्तमान झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ

आज ही के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद प्रयागराज में हुआ

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद प्रयागराज में हुआ

आज ही के दिन पंजाब के महान शासक महाराजा रणजीत सिंह का जन्म गुजरांवाला में हुआ, उन्हें शेर-ए-पंजाब के नाम से जाना जाता है

आज का इतिहास : आज ही के दिन पंजाब के महान शासक महाराजा रणजीत सिंह का जन्म गुजरांवाला में हुआ, उन्हें शेर-ए-पंजाब के नाम से जाना जाता है

आज ही के दिन हरियाणा के चरखी दादरी के पास सऊदी अरब और कजाकिस्तान के दो विमानों की हवाई टक्कर में 349 लोगों की मौत हुई, यह इतिहास की सबसे घातक मध्य-हवाई टक्करों में से एक थी

आज का इतिहास : आज ही के दिन हरियाणा के चरखी दादरी के पास सऊदी अरब और कजाकिस्तान के दो विमानों की हवाई टक्कर में 349 लोगों की मौत हुई, यह इतिहास की सबसे घातक मध्य-हवाई टक्करों में से एक थी

आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म मक्का में हुआ था

आज का इतिहास : आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म मक्का में हुआ था

आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था

आज ही के दिन उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तरांचल भारत का 27वां राज्य बना। जनवरी 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया

आज का इतिहास : आज ही के दिन उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तरांचल भारत का 27वां राज्य बना। जनवरी 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया

 आज ही के दिन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की। यह फैसला देश में नोटबंदी के नाम से चर्चित हुआ था

आज का इतिहास : आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की। यह फैसला देश में नोटबंदी के नाम से चर्चित हुआ था

आज ही के दिन बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का पहली बार बंगाली पत्रिका 'बंगदर्शन' में प्रकाशन हुआ

आज का इतिहास : आज ही के दिन बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का पहली बार बंगाली पत्रिका 'बंगदर्शन' में प्रकाशन हुआ

आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खदान मजदूरों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक ग्रेट मार्च का नेतृत्व किया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खदान मजदूरों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक ग्रेट मार्च का नेतृत्व किया था

X