Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | 41 डॉक्टरों का तबादला C M Sukhu की मंडी विरोधी मानसिकता का खुला प्रमाण : राकेश जमवाल

Updated on Thursday, November 13, 2025 07:04 AM IST

मंडी : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि मंडी के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक से एक साथ 41 डॉक्टरों का तबादला करना कांग्रेस सरकार की मंडी के प्रति भेदभावपूर्ण और सौतेले रवैये का ताजा उदाहरण है। यह फैसला यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु मंडी के संस्थानों को कमजोर करने की सोची-समझी साजिश पर काम कर रहे हैं। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री मंडी में कार्यक्रम के दौरान घड़ियाली आंसू बहाकर खुद को मंडी का संरक्षक बता रहे थे, लेकिन शिमला पहुंचते ही उनका असली चेहरा सामने आ गया।

जमवाल ने कहा कि सरकार को बने तीन वर्ष हो चुके हैं, और इस पूरे कार्यकाल में मंडी को सिर्फ उपेक्षा मिली है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, जिसे जय राम ठाकुर सरकार ने मंडी को एक शैक्षणिक पहचान देने के उद्देश्य से स्थापित किया था, आज कांग्रेस सरकार की राजनीति की भेंट चढ़ गई है। 100 से अधिक कॉलेजों को इस विश्वविद्यालय से अलग कर शिमला विश्वविद्यालय से जोड़ा गया है। यह सब मंडी की संस्थागत पहचान मिटाने का प्रयास है, और अब मेडिकल कॉलेज को कमजोर करने की दिशा में भी वही नीति अपनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार मंडी के प्रति यह सौतेला रवैया इसलिए अपना रही है क्योंकि मंडी की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व है। मुख्यमंत्री सुखु और उनकी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। मंडी में कोई नया संस्थान देने के बजाय, जो संस्थान पहले से चल रहे हैं, उन्हें या तो बंद किया जा रहा है या फिर उनका दर्जा घटाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का तबादला इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री मंडी की जनता से स्वास्थ्य सुविधाएं भी छीनना चाहते हैं।

राकेश जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं मंडी की जनता से कहा था कि किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, लेकिन आज के फैसले ने साबित कर दिया कि उनके शब्द और कर्म में जमीन-आसमान का फर्क है। कांग्रेस सरकार लगातार मंडी के विकास कार्यों पर ताले जड़ रही है, शैक्षणिक संस्थानों को कमजोर कर रही है, और अब मेडिकल कॉलेज से 41 डॉक्टरों को हटाकर स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने की दिशा में बढ़ रही है। यह कदम मंडी की जनता के साथ सीधा धोखा है।

भाजपा ने चेतावनी दी है कि वह इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। मंडी के गौरव और जनहित की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी और सड़कों पर उतरकर इस कांग्रेस सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों का विरोध करेगी। मंडी की जनता अब मुख्यमंत्री के झूठे आंसुओं और वादों में नहीं आएगी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X