Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

धर्म/अध्यात्म

More News

भैरव अष्टमी | भगवान शिव के रौद्र रुप काल भैरव जयंती बुधवार को मनाई जाएगी

Updated on Tuesday, November 11, 2025 17:00 PM IST

हर साल मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव के रौद्र रुप काल भैरव की जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म इस तिथि को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान शंकर ने काल भैरव रूप में अवतार लेकर अधर्म और अहंकार का नाश किया था।

इसे भैरव अष्टमी, कालाष्टमी या काल भैरव जयंती के नाम से जाना जाता है। इस दिन काल भैरव मंदिरों में विशेष तौर पर पूजा-अर्चना, भैरव चालीसा और रात्रि के समय जागरण जरुर किया जाता है। जो भक्तजन भगवान काल भैरव की पूजा करते हैं, उन्हें भय, रोग, अकाल मृत्यु और नकारात्मक शक्तियां सदैव दूर होती हैं।

जो साधक ईमानदारी से काल भैरव की पूजा करता है, उन्हें जीवन में साहस, आत्मबल और सफलता प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, काल भैरव को काशी का कोतवाल कहा जाता है। इतना ही नहीं, भगवान काल भैरव की पूजा करने से राहु-केतु और शनि जैसे ग्रह दोष शांत होते हैं। इस दिन सरसों का तेल का दीपक जलाएं, काली दाल और काले तिल भैरव जी को अर्पित करें।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष मास की कृष्ण अष्टमी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर 2025, मंगलवार की रात 11 बजकर 8 मिनट पर शुरु होगी और इसका समापन 12 नवंबर 2025, बुधवार की रात 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार काल भैरव जयंती 12 नवंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त

- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 56 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक

- प्रातः सन्ध्या- सुबह 5 बजकर 22 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 41 मिनट तक

- अभिजित मुहूर्त कोई नहीं है।

- विजय मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक

- गोधूलि मुहूर्त- शाम 5 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 55 मिनट तक

- सायाह्न सन्ध्या- शाम 5 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 48 मिनट तक

- अमृत काल- शाम 4 बजकर 58 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 35 मिनट तक

पूजा विधि

- सबसे पहले मंदिर या घर के पूजा स्थल पर भगवान काल भैरव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।

- दीपक में सरसों का तेल डालकर प्रज्वलित करें।

- इसके बाद भैरव चालीसा या ॐ भैरवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

- अब आप भैरव जी को काले तिल, उड़द दाल, तेल और नारियल का भोग अर्पित करें।

- रात के समय जागरण कर भैरव जी मंत्रों का जाप करें।

 

Have something to say? Post your comment
आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 13 अक्टूबर 2026 का पंचांग

13 अक्टूबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 13 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 12 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 12 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं  11 अक्टूबर 2026 का पंचांग

11 अक्टूबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 11 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 10 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 10 अक्टूबर 2026 का पंचांग

 आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 9 अक्टूबर 2026 का पंचांग

9 अक्टूबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 9 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 8 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 8 अक्टूबर 2026 का पंचांग

 आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 7 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 7 अक्टूबर 2026 का पंचांग

X