Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | सुक्खू सरकार में हिमाचल क्राइम स्टेट में तब्दील, कानून व्यवस्था ठप — राजेंद्र राणा

Updated on Tuesday, November 11, 2025 15:58 PM IST

सुक्खू सरकार में हिमाचल क्राइम स्टेट में तब्दील, कानून व्यवस्था ठप — राजेंद्र राणा

सुक्खू ने पुलिस की गाड़ियों को बनाया अपनी ब्रांडिंग का जरिया

शिमला,11 नवंबर: हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल, जो कभी शांति और धार्मिक पर्यटन का घर माना जाता था, आज गैंगवार और नशे के जाल में जकड़ा हुआ है।

आज यहां जारी एक अभियान में राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की छवि पिछले तीन वर्षों में ऐसी बिगड़ी है कि उसे सुधारने में वर्षों लग जाएंगे। हालात यह हैं कि ऊना और बिलासपुर जैसे शांत जिलों में अब गोलियां चलना आम बात हो गई है और युवा नशे की गिरफ्त में तबाह हो रहे हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अपराध नियंत्रण नहीं बल्कि आत्मप्रचार है। पुलिस को मिली नई महंगी गाड़ियों पर मुख्यमंत्री की फोटो लगवाना जनता के टैक्स का खुला दुरुपयोग है। जनता पूछ रही है — “ये गाड़ियां हिमाचल पुलिस की हैं या सुक्खू भाई की निजी पुलिस?” उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि गाड़ियों पर अपनी तस्वीर लगाना क्या उनकी सोच है या अफसर शाही उन्हें खुश करने में लगी है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में बच्चों तक पर अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं, बिच्छू बूटी लगाकर पीड़ा देने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री केवल बयानबाजी और कैमरों तक सीमित हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुक्खू सरकार में मंत्रियों की रुचि केवल कुर्सी बचाने में है, जनता और कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता कैमरे और अपनी तस्वीरें हैं — लेकिन प्रदेश की सुरक्षा और भविष्य उनके एजेंडे में कहीं नहीं है। राणा ने कहा कि अपराधी निडर हो चुके हैं, उन्हें पता है कि सरकार कमजोर है और पुलिस राजनीतिक दबावों में जकड़ी हुई है।

राणा ने कहा कि जनता को भावनाओं और प्रचार के झूठे कवच से ज्यादा सुरक्षा चाहिए। आने वाले चुनावों में जनता इस सरकार से हिसाब मांगेगी और बताएगी कि हिमाचल की शांति, संस्कृति और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वापस शांति और सुरक्षा के रास्ते पर लाने के लिए ईमानदार और जवाबदेह नेतृत्व चाहिए — और यह जिम्मेदारी केवल भाजपा निभा सकती है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X