Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

ज्वालामुखी | सिहोरपाईं School में एन.एस.एस. सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

Updated on Monday, November 10, 2025 16:24 PM IST

सिहोरपाईं (ज्वालामुखी), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहोरपाईं की राष्ट्रीय सेवा योजना NSS इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आज बड़े उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सदस्य सत्यपाल शर्मा रहे, जिनका विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। सत्यपाल शर्मा ने अपने संबोधन में सभी एनएसएस वॉलंटियर्स को शिविर की सफलता के लिए बधाई दी और उन्हें अच्छे नागरिक बनकर निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने की प्रेरणा दी । मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, ऊर्जा के सदुपयोग और आने वाली चुनौतियों से निपटने की प्रेरणा दी। युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए जीवन में जिम्मेदारी और सेवा भावना अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बी. आर. कमल  ने की। एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी श्री शशि पॉल जी एवं श्रीमती अनुराधा रानी जी के मार्गदर्शन में सात दिनों तक विविध सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। शिविर में कुल 33 स्वयंसेवकों (19 बालिकाएँ एवं 14 बालक) ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने शिविर अवधि में विद्यालय परिसर, गोद लिए ग्राम वाह नगरोटा, तथा अक्षरा माता मंदिर सासन और ज्वालामुखी मंदिर के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाए। स्वास्थ्य, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा पर कई बौद्धिक सत्र भी आयोजित किए गए।

इन सत्रों में प्रधानाचार्य श्री बी. आर. कमल जी, डॉक्टर अमृतांश सुमरा जी, श्रीमती निशा जी, हिमाचल फायर सर्विस ज्वालामुखी से श्री जीवन सिंह एवं उनकी टीम, श्री विकास धीमान ,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री ओ. पी. वशिष्ठ , तथा सीमा सुरक्षा बल (SSB) सपड़ी से मुख्य आरक्षी श्री कुलजीत सिंह जी ने संसाधन व्यक्ति (Resource Person) के रूप में अपने विचार साँझा किए।

 

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को श्रेष्ठ बाल स्वयंसेवक पियूष ठाकुर, श्रेष्ठ बालिका स्वयंसेवक जानवी को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समापन सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री बी. आर. कमल जी ने सभी अतिथियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि एन.एस.एस. का मूलमंत्र ‘मैं नहीं, आप’ तभी साकार होता है जब हर युवा समाज के हित के लिए आगे बढ़े। समारोह का संचालन स्वयंसेवक छात्रों ने किया और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

Readers' Comments
Satya Pal Sharma 11/10/2025 7:10:07 PM

Good News

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X