समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का सघन चुनाव प्रचार अभियान 01 नवम्बर 2025 से जारी है। आज उड़ीसा की धरती पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। यहां नौपाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री रमाकांत हाती के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने श्री रमाकांत हाती को भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर उड़ीसा राज्य के प्रभारी श्री सुनील सिंह साजन उपस्थित रहे है।
अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रायपुर में जब पटाखों से हमारा स्वागत हुआ तो हमारे मन में आया कि कह दें कि लगता है दिवाली अभी चल रही है और चलनी भी चाहिए क्योंकि बिहार में महागठबंधन के पक्ष में फैसला आ चुका है। वहां इस बार खुशहाली की दीवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी। बिहार का गांव-गांव चमकेगा।
यादव ने कहा कि चुनाव में वोटरलिस्ट पर गड़बड़ी न हो इस पर ध्यान देना है। हमने भाजपा का नंगा नाच देखा है। पुलिस ने लोगों को वोट डालने से रोका। रिवाल्वर दिखाकर रोका गया। पर्ची होने के बावजूद वोट नहीं डालने दिया। भाजपा के पास मशीन है बूथ पर जिससे नकली आधार बना लेंगे। वोटर लिस्ट ऐसी हो जिसमें मतदाता की फोटो पहचानी जा सके। आधार कार्ड नकली न बने ऐसा प्रयास हो। बैंक एकाउंट, रजिस्ट्री, पासपोर्ट सभी जगह आधार का इस्तेमाल होता है। फिर उसे चुनाव आयोग एस आई आर में मान्यता क्यों नहीं देता। अच्छा हो वे मेटल का आधार बना ले। सभी को आधार मेटलकार्ड में दिया जाए।
यादव ने कहा कि आपने अभी बिहारमें वीवी पैट की पर्चियां खुली पड़ी देखी होंगी। जब लोग यह देखेंगे तो उनके मन में आशंका होगी कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कैसे कराएगा। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उत्तर प्रदेश अपना चुनाव परिणाम पिछले लोकसभा चुनाव में दिखा चुका है। पिछले चुनाव में भाजपा ने बड़े पैमाने पर धोखा किया है। पिछड़ों, दलितों आदिवासी और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया। वे सब लोग पीडीए की छतरी के नीचे आए और उन्होंने भाजपा को सबक सिखाया। जहां से भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति शुरू हुई थी, वहीं से वह चुनाव हार गई।
यादव ने कहा कि 11 सालों से भाजपा की सरकार चल रही है। इतने सालों में घुसपैठिए आए हैं तो इसकी जिम्मेदार भाजपा ही है। उन्हें ही इसका जवाब देना होगा। भाजपा सरकार बताए कि उसके कार्यकाल में कितने घुसपैठिए आए। उन्होंने कहा कि भाजपा घुसपैठियों से ज्यादा घूस पर ध्यान देती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार नौजवान मुख्यमंत्री बनाने जा रहा है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। नई ऊर्जा के साथ नौजवान मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार का विकास करेंगे।
यादव ने कहा कि तेजस्वी जी बिहार का पैसा बिहार में लगाएंगे। भाजपा ने जनता का पैसा उद्योगपतियों को इतना उधार दिया कि वे आगे बढ़ते गए और बिहार का विकास नहीं हुआ। इस बार भाजपा का पलायन होने जा रहा है।