कुल्लू में गणतन्त्र दिवस ऐतिहासिक ढ़ालपुर के मैदान में बड़ी धुमधाम से मनाया गया, जिसमें एक भव्य परेड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गणतन्त्र दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय संचिव एवं विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथी राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इस समारोह में कुल्लू जिला के उपायुक्त महोदय तथा जिला के पुलिस अधीक्षक श्री मति साक्षी वर्मा कार्तिकेयन भी उपस्थित रहे । परेड़ में जिला कुल्लू पुलिस के पुरुष एवं महिला पुलिस के साथ गृहरक्षक, सशस्त्र सीमा पुलिस बल , भारतीय तिब्बत सीम पुलिस , NCC कैडिट तथा NSS कैडिट ने भाग लिया। जिला कुल्लू की तरफ से समस्त प्रदेश वासियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।