Gujarat Exit Poll-- गुजरात के लिए एग्जिट पोल आने लगे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के पहले एग्जिट पोल में बीजेपी को बंपर जीत मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 167 पर भाजपा जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ चार सीटें ही मिलने का अनुमान जताया गया है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार, दक्षिण गुजरात की 35 सीटों में से बीजेपी को 24-28 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, आम आदमी पार्टी का भी खाता खुल सकता है। यहां पर एक से तीन सीटें AAP के खाते में जा सकती हैं। वहीं, अन्य शून्य से दो सीटें जीत सकते हैं। दूसरे चरण में 93 सीट के लिए सोमवार को शाम पांच बजे वोटिंग खत्म हो गई। पिछली बार यानी कि 2017 के एग्जिट पोल की बात करें तो ज्यादातर सटीक साबित हुए थे। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया सर्वे ने बीजेपी के लिए 99-113 और कांग्रेस के लिए 62-82 सीटें जीतने का अनुमान जताया था। नतीजे भी इसी के बीच आए थे।