Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

राष्ट्रीय

More News

लखनऊ | भाजपा सरकार किसानों की जमीन और फसल की लूट कर रही है - अखिलेश यादव

विजयेन्दर शर्मा | Updated on Thursday, October 16, 2025 08:04 AM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों की जमीन और फसल की लूट कर रही है। इस सरकार के नौ साल में भाजपा के लोगों ने बड़े पैमाने पर जमींनों पर कब्जा किया, जमींने हड़प ली। सरकारी जमीनों को बेच लिया है। सरकार ने बड़े-बड़े बिजनेस घरानों को अपना रियल स्टेट बैंक बनाने (जमीन बढ़ाने) की खुली छूट दी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके फैसले किसानों के लिए कभी ईमानदार नहीं रहे। किसानों के लिए डिजिटल प्लेट फार्म धोखा है। भाजपा सरकार ने नौ साल में इसे क्यों नहीं बनाया। इस सरकार में किसानों को खाद नहीं मिल रही। किसानों को खाद के बदले लाठियां मिल रही है। कृषि मंत्री के जिले के लोग बता रहे है कि खाद नहीं मिल रही है। कृषि मंत्री को पता ही नहीं खाद कहां से आती है। खाद के लिए पहले से तैयारी करनी पड़ती है। खाद केवल यूपी नहीं मध्य प्रदेश में भी नहीं मिल रही है। गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा। भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने के लिए नयी-नयी योजना लाती है। भाजपा का मौसम बहुत खराब हो चुका है। किसान भाजपा की विदाई करने के लिए तैयार है। 2027 में इनकी विदाई तय है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों के हित में सबसे ज्यादा फैसले हुए। किसानों के लिए बजट, बढ़ाया गया था। समाजवादी पार्टी सरकार में किसानों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने का काम हुआ। मंडियों को बनाया गया। मंडियों को आधुनिक किया गया। समाजवादी पार्टी की सरकार ने सिंचाई माफ किया। बिजली मिलती थी। खाद मिलती थी। कीटनाशक, दवाइयां सस्ती थी। डीजल सस्ता था। किसानों की मदद होती थी। अब किसानों की मदद नहीं होती। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सबसे ज्यादा चीनी मिलें लगायी गयी। भाजपा सरकार ने बिजली का कोई कारखाना नहीं लगाया। बुनकरों के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार में सुविधांए दी गयी थी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी गोमती सफाई को लेकर ढ़ोंग कर रहें हैं। जब सरकार के जाने का समय आया है तब मुख्यमंत्री जी को गोमती नदी की सफाई की याद आयी है। सरकार गोमती सफाई को लेकर सफेद टेबल पर बैठकर काला झूठ बोल रही है। भाजपा सरकार की योजना जमीन पर नहीं सिर्फ अखबारों की हेड लाइन में दिखती है।

 

समाजवादी सरकार ने नदियों की सफाई के लिए एक मॉडल तैयार किया था

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने नदियों की सफाई के लिए एक मॉडल तैयार किया था। लखनऊ में गोमती नदी और वाराणसी में वरुणा नदी के लिए जो मॉडल बनाया था उसी मॉडल से नदियों की सफाई हो सकती है। लेकिन भाजपा सरकार नदियां नहीं साफ कर रही है। यह सरकार बजट साफ कर रही है। भाजपा सरकार नदियों पर नहीं, नाले पर रिवर फ्रंट बना रही है। सरकार बजट को लूटने और भ्रष्टाचार करने का प्लान बनाती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने नदियों की सफाई के लिए एक मॉडल तैयार किया था। लखनऊ में गोमती नदी और वाराणसी में वरुणा नदी के लिए जो मॉडल बनाया था उसी मॉडल से नदियों की सफाई हो सकती है। लेकिन भाजपा सरकार नदियां नहीं साफ कर रही है। यह सरकार बजट साफ कर रही है। भाजपा सरकार नदियों पर नहीं, नाले पर रिवर फ्रंट बना रही है। सरकार बजट को लूटने और भ्रष्टाचार करने का प्लान बनाती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। इतनी महंगाई कभी नहीं थी। इस महंगाई में गरीब लोग शादियों में बेटी को कील भी नहीं दे पाएंगे। दस ग्राम सोना एक लाख 25 हजार रूपया के पार हो चला है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को स्वदेशी का चूरन देती है। स्वदेशी का नारा जनता को गुमराह करने के लिए दिया जा रहा है। भाजपा के लोग मुंह से स्वदेशी हैं मन से विदेशी हैं। अगर सरकार स्वदेशी का नारा दे रही है तो अपना बाजार विदेशी कम्पनियों के लिए क्यों खोल रखा है। चीन हमारे देश के पूरे मार्केट पर कब्जा कर रहा है। सरकार चीन पर टैरिफ क्यों नहीं लगा रही है?

अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था एनकाउन्टर से नहीं ठीक हो सकती है। अगर एनकाउन्टर से कानून व्यवस्था ठीक होती तो लखनऊ के बंथरा में घटना कैसे हो गयी? बाल्मीकि परिवार के सदस्य की जान पीट-पीट कर कैसे ले ली गयी? उन्होंने कहा कि जो कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरों टॉलरेंस की बात करते हैं वे बताएं कि कानपुर में अखिलेश दुबे के मामले में सौ तहरीर पड़ी है वहां बुलडोजर क्यों नहीं चला? कानपुर में आईपीएस अपराधियों को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कई फर्जी एनकाउन्टर हुए है। निर्दोष लोग मार दिये गये। जौनपुर और अन्य जगहों पर फर्जी एनकाउन्टर में पुलिस वाले जेल गये है। इस सरकार ने पुलिस के प्रति जनता का भरोसा तोड़ा है। पुलिस प्रताड़ना और भ्रष्टाचार से जनता में खौफ हैं। पुलिस जनता की मदद के लिए होती है लेकिन इस सरकार ने पुलिस की छवि खराब कर दी है। जनता को पुलिस से डराया जा रहा है। सरकार पुलिस से राजनीतिक काम करा रही है। इसी लिए कानून व्यवस्था खराब है। बड़ी संख्या में लोग डिजिटल अरेस्ट हो रहे है। सरकार ने 1090 सेवा को भी खराब कर दिया। अस्पतालों को बर्बाद कर दिया। सिविल हॉस्पिटल, लोहिया में अच्छा इलाज नहीं मिल रहा है। सिविल अस्पताल का एक्सटेंशन होना था, हमने जमीन खाली करायी लेकिन इस सरकार ने सिविल अस्पताल का विस्तार नहीं किया। केजीएमयू में इलाज न मिलने को लेकर खबरें आती रहती है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भेदभाव की पराकाष्ठा है। भेदभाव की वजह और दबाव के चलते लोग जान दे रहे है। इन सब घटनाओं से पीडीए समाज चिंतित है। हरियाणा के आईपीएस आत्महत्या मामले में जो भी दोषी हो उसे सजा मिले।

अखिलेश यादव ने कहा कि बहराइच और आसपास के जिलों में जंगली जानवरों का आतंक है। जानवर लोगों की जान ले रहे हैं। सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। प्रदेश में जंगली जानवरों और सांड के हमले में लोगों की जान जा रही है। सरकार लोगों को बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। अलीगढ़, लखनऊ में सांड के हमले से जान चली गयी। प्रदेश में सांड के हमले, टकराने से अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार न बचाव के लिए कुछ कर रही है और न पीड़ितों की मदद कर रही है।

एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से झूठे वादे करती है। त्यौहार में अभी तक किसी को गैस सिलेण्डर नहीं मिला है। बिजली व्यवस्था चौपट हो गयी है। सरकार ने मुनाफा कमाने के लिए प्री-पेड मीटर लगा दिया है। प्री-पेड मीटर तेज भाग रहे है। बिजली नहीं आती लेकिन बिल ज्यादा आता है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक भी बिजली घर नहीं लगाया।

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर मोहम्मद आजम खां साहब पर लगे सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। पत्रकारों पर भी लगे झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
 आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया

आज का इतिहास : आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया

आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

X