Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दुनिया

More News

मुलाकात | विश्वास और सम्मान से सुधरेंगे रिश्ते…बॉर्डर मैनेजमेंट पर बनी सहमति, जिनपिंग से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी

Updated on Sunday, August 31, 2025 14:17 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के तिआनजिन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से पहले हुई, जो करीब 40 मिनट तक चली। बैठक में दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति, आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।

Relations will improve with trust and respect…Consensus reached on border management, said PM Modi after meeting Jinping : प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जिनपिंग का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया और कहा कि पिछले साल कजान में हुई मुलाकात ने रिश्तों को सकारात्मक दिशा दी। उन्होंने कहा कि सीमा पर डिसइंगेजमेंट के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है।

मोदी ने बताया कि विशेष प्रतिनिधियों के बीच बॉर्डर मैनेजमेंट पर सहमति बनी है। कैलाश मानसरोवर यात्रा और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के सहयोग से 2.8 अरब लोग जुड़े हुए हैं और इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत परस्पर विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने SCO की सफल अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति जिनपिंग को बधाई भी दी। इस बैठक में पीएम मोदी के साथ एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी, चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप रावत और जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट एशिया) गौरांग लाल दास मौजूद रहे।

जिनपिंग ने कहा- ड्रैगन और हाथी का साथ आना ज़रूरी
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से मुलाकात पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कजान में हुई पिछली बैठक सफल रही और भारत-चीन का साथ आना बेहद ज़रूरी है। जिनपिंग ने कहा, “दुनिया बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। भारत और चीन दो सबसे सभ्य व आबादी वाले देश हैं और ग्लोबल साउथ का अहम हिस्सा हैं। दोस्त बनना, अच्छे पड़ोसी बनना और ड्रैगन व हाथी का साथ आना बहुत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि इस साल भारत-चीन राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है। दोनों देशों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से संबंधों को आगे बढ़ाना चाहिए। जिनपिंग ने बहुपक्षवाद, बहुध्रुवीय विश्व और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में लोकतंत्र बनाए रखने की ज़िम्मेदारी पर भी जोर दिया और कहा कि एशिया व दुनिया की शांति और समृद्धि के लिए भारत और चीन को मिलकर काम करना होगा।

Have something to say? Post your comment
भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर एलन मस्क के सवाल, मुकेश अंबानी को लेकर की टिप्पणी

बहस : भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर एलन मस्क के सवाल, मुकेश अंबानी को लेकर की टिप्पणी

​यूएन महासभा में भारत का दो-टूक रुख: सीमा पार आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, संयुक्त राष्ट्र में सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने उठाया मुद्दा

​न्यूयॉर्क : ​यूएन महासभा में भारत का दो-टूक रुख: सीमा पार आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, संयुक्त राष्ट्र में सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने उठाया मुद्दा

 फ्लाई दुबई की उड़ान की ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट घटना में भारतीय कप्तान घायल

दुबई : फ्लाई दुबई की उड़ान की ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट घटना में भारतीय कप्तान घायल

डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

मुलाकात : डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

नई दिल्ली : 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

बातचीत : जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

बिश्केक : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

बिश्केक : प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

X