Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | केंद्रीय विद्यालय संधोल के रूप में हिमाचल को मोदी सरकार एक और तोहफ़ा: अनुराग सिंह ठाकुर

Updated on Tuesday, July 29, 2025 16:59 PM IST

केंद्रीय विद्यालय संधोल के रूप में हिमाचल को मोदी सरकार एक और तोहफ़ा: अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा के संधोल में केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन को हिमाचल प्रदेश को मोदी सरकार द्वारा दिया गया एक और तोहफ़ा बताते हुए इसके लिए छात्रों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान का आभार प्रकट किया है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश को सौग़ातें देने में कभी कोई कमी नहीं रखी। यह हर्ष का विषय है कि आज मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा के संधोल में केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर है। पूर्व में केवी संधोल के स्थायी भवन के निर्माण की आधारशिला भारत सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री, श्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ मैंने 20-06-2022 को रखी थी और केन्द्रीय विद्यालय संधोल के ए टाइप भवन के निर्माण के लिए 2644.11 लाख रुपये की स्वीकृति कराई थी।

केन्द्रीय विद्यालय संधोल हर साल कक्षा 10 और 12 में गुणवत्तापूर्ण परिणाम दे रहा है। अच्छी शिक्षा ही राष्ट्रनिर्माण की प्रथम सीढ़ी है। छात्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होती है। अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में छात्रों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मैं सदा ही प्रयासरत रहा हूँ, और यह हर्ष का विषय है कि केवी संधोल का भव्य उद्घाटन माननीय शिक्षा मंत्री जी के कर कमलों से हुआ है। मैं इसके लिये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व शिक्षा मंत्री माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी का आभार प्रकट करता हूँ”


आगे बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” हमारे सभी युवाओं को एक साथ आकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन के अनुरूप 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। पिछले वर्ष आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा स्थित नादौन और स्लोह में 2 केंद्रीय विद्यालयों की सौगात दी थी। प्रधानमंत्री जी ने लगभग 38 करोड़ की लागत से बने इन नए भवनों का उद्घाटन कर उन्हें आम जनमानस को समर्पित किया था। केंद्रीय विद्यालय नादौन की शुरुआत 1996 में हुई थी पर इसे अपना भवन 28 वर्षों बाद मोदी सरकार ने दिया है। मैं इसके आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। हम नादौन से मात्र 1 घंटे की दूरी पर देहरा में भी 500 करोड़ की लागत से केंद्रीय विश्वविद्यालय बना रहे हैं। अब हमारे क्षेत्र के बच्चे अपने घर पर ही केंद्रीय विद्यालय से पढ़ कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ सकते हैं। नादौन व सलोह के साथ नलेटी, घुमारवीं, बंगाणा, धर्मपुर व संधोल को लेकर हमीरपुर में कुल 6 केंद्रीय विद्यालय हो चुके हैं। हमने ऐसे हीं हमीरपुर एनआईटी और स्लोह में ही ट्रिपल आईटी भी बनाया है। पहले हमारे यहां मेडिकल कॉलेज नहीं थे। मैंने आपकी आवाज उठाकर हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर में एम्स बनवाया। इसके अलावा कई आईटीआई भी बनाए गए हैं। मैं यही चाहता हूं की हमारे युवा साथी अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़ें”

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X