Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

राष्ट्रीय

More News

केदारनाथ धाम | केदारनाथ सेक्टर में हेलिकॉप्ट र दुर्घटना , एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें चला रही हैं बचाव अभियान

Updated on Monday, June 16, 2025 07:19 AM IST

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें चला रही हैं बचाव अभियान

चार धाम यात्रा के लिए आर्यन एविएशन का परिचालन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया
आर्यन एविएशन का बेल 407 हेलिकॉप्‍टर (पंजीकृत वीटी-बीकेए), जो ‘‘श्री केदारनाथ जी - आर्यन हेलि‍पैड, गुप्तकाशी’’ सेक्टर में उड़ान भर रहा था, आज एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें पांच यात्री, एक शिशु और चालक दल का एक सदस्य सवार था।

हेलिकॉप्‍टर ने गुप्तकाशी से 05:10 बजे उड़ान भरी और 05:18 बजे श्री केदारनाथ जी हेलि‍पैड पर उतरा। यह 05:19 बजे गुप्तकाशी के लिए फिर से रवाना हुआ और बताया गया कि 05:30-05:45 बजे के बीच गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक संकेतों से पता चलता है कि संभावित कारण नियंत्रित उड़ान से दुर्गम भूभाग में उड़ान (सीएफआईटी) हो सकता है, क्योंकि घाटी के प्रवेश क्षेत्र में खराब दृश्यता और व्यापक बादल छाए होने के बावजूद हेलिकॉप्‍टर कथित तौर पर हवा में था। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा विस्तृत जांच के माध्यम से सटीक कारण निर्धारित किया जाएगा।

दुर्घटना स्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा बचाव कार्य जारी हैं।

घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 11:00 बजे एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सचिव (नागर विमानन), डीजीसीए और संबंधित टीमों ने भाग लिया। निम्नलिखित तत्काल कार्रवाई की गई है:
चार धाम यात्रा के लिए आर्यन एविएशन का प्रचालन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मेसर्स ट्रांसभारत एविएशन के दो हेलिकॉप्‍टर -वीटी-टीबीसी (तस्वीर: कैप्टन योगेश ग्रेवाल, सीपीएल (एच)-1453) और वीटी-टीबीएफ (तस्वीर: कैप्टन जितेन्द्र हरजाई, सीपीएल (एच)-1046)- समान रूप से अनुपयुक्त मौसम की स्थिति में उड़ान भरते पाए गए। तदनुसार, दोनों पायलटों के लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।
सुरक्षा एहतियात के तौर पर 15 और 16 जून 2025 को क्षेत्र में सभी चार्टर और शटल हेलिकॉप्‍टर प्रचालन निलंबित कर दिए गए हैं।
यूसीएडीए को निर्देश दिया गया है कि वह सेवाओं को पुनः आरंभ करने से पहले सभी ऑपरेटरों और पायलटों के साथ व्यापक समीक्षा करे, ताकि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
यूसीएडीए वास्तविक समय पर परिचालनों की निगरानी करने तथा किसी भी जोखिम संकेतक पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित कमान एवं नियंत्रण कक्ष भी स्थापित करेगा।
नागर विमानन मंत्रालय ने डीजीसीए को निर्देश दिया है कि वह केदारनाथ घाटी में सभी हेलिकॉप्‍टर गतिविधियों की सक्रिय निगरानी करने तथा यूसीएडीए कमान एवं नियंत्रण कक्ष के कामकाज की गहन समीक्षा करने के लिए उड़ान योग्यता, सुरक्षा और प्रचालन से संबंधित अधिकारियों को तत्काल तैनात करे।

नागर विमानन मंत्रालय ने दोहराया है कि विमानन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और किसी भी ऑपरेटर को मौसम संबंधी और अन्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए उड़ानें नहीं भरनी चाहिए। मंत्रालय ने डीजीसीए को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे सभी विद्यमान प्रावधानों को पूरी सख्‍ती के साथ लागू करें और यह सुनिश्चित करें कि मानव जीवन के महत्‍व को ध्यान में रखते हुए उड़ान प्रचालन में अनुशासन हर कीमत पर बनाए रखा जाए।

Have something to say? Post your comment
18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां

आज का इतिहास : 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां

 आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया

आज का इतिहास : आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया

आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

X