Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने राष्ट्रीय अखंडता के लिए आयोजित सर्वधर्म सद्भाव बैठक की अध्यक्षता की

Updated on Sunday, May 11, 2025 06:06 AM IST

 

राज्यपाल ने राष्ट्रीय अखंडता के लिए आयोजित सर्वधर्म सद्भाव बैठक की अध्यक्षता की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में सर्वधर्म सद्भाव बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा से ही आतंकवाद की पनाहगार रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना आतंकवाद को बढ़ावा देती है और उनकी सरकार के मंत्री गैर-जिम्मेदाराना तरीके से चरमपंथी गतिविधियों का समर्थन करते हैं। उन्होंने 22 अप्रैल की कायरतापूर्ण घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले तंत्र को नष्ट करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने स्वयं को संयमित करने के बजाय अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नागरिकों पर हमला करके गंभीर उल्लंघन किया है। उन्होंने सीमावर्ती गांवों के साथ-साथ मंदिरों और गुरुद्वारों सहित पूजा स्थलों को भी निशाना बनाया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से आतंकवाद का असली चेहरा और इसके पीछे की विचारधारा प्रदर्शित होती हैं। राज्यपाल ने सर्वधर्म सद्भाव बैठक के महत्व को रेखांकित करते हुए एकता, आपसी सह-अस्तित्व और सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश पाकिस्तान के उकसावे और नियंत्रण रेखा पर शांति को बाधित करने के प्रयासों के खिलाफ एकजुट है।

राज्यपाल ने सभी धार्मिक नेताओं और समुदायों से सामूहिक रूप से पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे विभाजनकारी प्रचार की निंदा करने और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से फैलाई जा रही गलत सूचनाओं के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत भारत की एकता और अखंडता को कमजोर नहीं कर सकती है और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से देश की अखंडता को मजबूत किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा देश की विविधतापूर्ण अखंडता पर जब-जब संकट आया है तब भारत के नागरिक संप्रभुता बनाए रखने लिए बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की धार्मिक विविधता और एकता की समृद्ध विरासत की ताकत भारत को और अधिक मजबूत राष्ट्र बनाती है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर इस संकट की घड़ी में पूरा देश और विपक्ष भी केंद्र सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं पर पूरे देश को विश्वास है।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न कर, सतर्क रहने को कहा। उन्होंने भारतीय मूल्यों का स्मरण करवाते हुए कहा कि भारतीय सेनाओं ने किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया है, जो देश की शांति और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी एकजुटता व्यक्त कर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, एडीजीपी अजय यादव, आरट्रैक के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X