Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | सुख की सरकार निर्धन लोगों के हितों की सुरक्षा को कृतसंकल्प: रत्न

विजयेन्दर शर्मा | Updated on Monday, May 05, 2025 17:50 PM IST

सुख की सरकार निर्धन लोगों के हितों की सुरक्षा को कृतसंकल्प: रत्न
विधायक ने वितरित किए 178 लाभार्थियों को 19 लाख के चेक
ज्वालामुखी 05 मई। विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ज्वालामुखी में मुख्यमंत्री राहत कोष के 15 लाभार्थियों को 7 लाख , घर बनाने हेतु 3 लाभार्थियों को 1.5 लाख और गरीब बेटियों के विवाह हेतु ज्वालामुखी मंदिर न्यास से लगभग 160 लाभार्थियों को 8 लाख 16 हजार के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब व्यक्ति के हितों की सुरक्षा हेतु कृतसंकल्प है।

उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत पात्र महिलाओं को गृह निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए ई-काॅमर्स वैबसाइट शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि ‘महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना’ को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के अंतर्गत 2 लाख 50 हजार रुपये से कम सालाना आय वाले वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मचारियों को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर न्यास का पैसा मंदिर का सौंदर्यकरण के साथ साथ ज्वालामुखी क्षेत्र की साफ सफाई और शौचालय बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे है। विधायक ने कहा कि 31 मार्च 2025 तक जो भी प्रार्थना पत्र मंदिर न्यास के पास आए थे उन सभी की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए खुंडिया तहसील में 9 ट्यूबवेल और ज्वालामुखी तहसील के बल्ला में मिनी ट्यूबवेल स्थापित किए गए है ताकि गर्मियों के मौसम में पानी की समस्या न आए।

विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा बागवानी के क्षेत्र में भी विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं और प्रोजेक्ट चलाए जा रहे है जिन में से एक है शिवा प्रोजेक्ट। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट कांगड़ा जिला के 7 विकासखंडों में चलाया जा रहा है जिसमें देहरा और प्रागपुर विकास खंड भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए 10 हैक्टेयर की भूमि का होना अनिवार्य है।इस प्रोजेक्ट में 75 प्रतिशत सरकार द्वारा व्यय किया जाता है जिनमें सोलर फेंसिंग भी शामिल है और प्रोजेक्ट में लगाने के लिए पौधे भी विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाते है। वहीं पौधों की सिंचाई जल शक्ति विभाग द्वारा की जाती है।

उन्होंने कहा कि कोई बागवान अगर पॉलीहाउस बनाना चाहता है तो सरकार द्वारा 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इस अवसर पर विधायक ने जनसमस्याओं को सुना और अधिकारियों को इसे निपटाने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित
उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा, बीडीओ सुराणी अंशु चंदेल , तहसीलदार ज्वालामुखी राहुल , मंदिर अधिकारी ज्वालामुखी मनोहर लाल , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशविनी दत्त जानू ,   पार्षद सुरेंद्र , नीरज , बलदेव सिंह ठाकुर , अश्वनी चैधरी , अनिल कुमार , प्रकाश चैधरी सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X