Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में केंडल लाइट मार्च में भाग लिया

Updated on Saturday, April 26, 2025 08:27 AM IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आयोजित केंडल लाइट मार्च में भाग लिया। केंडल लाइट मार्च का आयोजन शेरे-पंजाब से ऐतिहासिक रिज तक किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की हाल ही में सम्पन्न हुई बैठक में यह साफ संदेश दिया गया कि देश की एकता और अखंडता पर जो भी बाहरी ताकतें प्रकार करेंगी, कांग्रेस पार्टी उसका मुहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी मजबूती के साथ केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांत वादियों में जिस प्रकार बाहरी ताकतों ने अशांति फैलाने का काम किया और जिस प्रकार पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया, वह अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के साथ है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ऐसी है कि देश की अखंडता के लिए दो-दो प्रधानमंत्रियों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जिस समय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या की गई, वो भी देश की एकता और अखंडता पर प्रहार था। श्री सुक्खू ने कहा कि पहलगाम में 28 पर्यटकों की नृशंस हत्या भी देश की एकता पर प्रहार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हिमाचल प्रदेश सरकार पहलगाम हमले के सभी मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा कंेद्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, पार्टी उसका भरपूर समर्थन करेगी। इस घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार की सुबह राज्य सचिवालय ओर सभी उपायुक्त कार्यालयों में मौन रखा गया।

हिमाचल कांग्रेस मामलों की प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आरएस बाली, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, महापौर सुरेंद्र चौहान, विधायकगण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारी संख्या में उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X