Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | गगडूही में विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया गया

Updated on Wednesday, April 23, 2025 07:39 AM IST

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगडूही में स्कूल के प्रिंसिपल राजेश डोगरा की अध्यक्षता में विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया गया इस दिवस पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक ज्वालामुखी सुरेश चन्देल ने स्कूल के बच्चों को हीमोफीलिया बीमारी के बारे में बताया कि यह एक वंशानुगत रक्तस्राव विकार है जो माता पिता से बच्चों को होता है जिसमे रक्त ठीक से जमता नही है। और शरीर मे प्रोटीन की कमी आ जाती है।

उन्होंने कहा कि हीमोफिलिया में यदि किसी व्यक्ति को नकसीर आने पर, सर्जरी होने के बाद रक्तस्राव या चोट लगने के बाद खून बंद नही होता और महिलाओं में मासिक धर्म रक्तस्राव या प्रसव के बाद खून बंद नही होता बहुत से व्यक्तियों को जोड़ो में रक्तस्राव,कई बार सिर या मस्तिष्क में रक्तस्राव होने से दौरे और पक्षाघात जैसी समस्या आ जाती है ।

चन्देल ने बताया कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए जिन परिवारों में पहले से हीमोफीलिया के मरीज होते है वह बच्चे के जन्म होने से पहले हीमोफिलिया के लिए अस्पताल में परीक्षण करवा सकते है ताकि बच्चे को इस बीमारी के लक्षण होने का पहले ही पता लग सके और रक्तस्राव होने पर तुरंत अस्पताल में इलाज करवाया जा सके। यदि दांत में इंफेक्शन हो, या सर्जरी करवाने से पहले चिकित्सक को इस बीमारी के बारे में बता दे। और दवाईयां विना चिकित्सक की सलाह से न खाए।

हीमोफिलिया के मरीज किसी प्रकार का खेल जैसे फुटबॉल, कुश्ती, क्रिकेट,हॉकी न खेले और यदि बाइक चलाए तो हैलीमेन्ट का प्रयोग जरूर करे क्योंकि यदि ऐसे व्यक्ति को कोई चोट लग जाए तो रक्तस्राव से उसकी जान भी जा सकती है। इस दिवस पर बच्चों की भाषण प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अक्षरा , दूसरे स्थान पर अतुल , तीसरे स्थान पर शिल्पा रही । पेंटिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर स्वेता , दूसरे स्थान पर शिवांग ,तीसरे स्थान पर अक्षिता रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ईनाम भी दिए गए।

इस अवसर स्कूल के प्रिन्सिपल राजेश डोगरा ने बच्चों को हिमोफिलिया की बीमारी के बारे में लोगो को भी जागरूक करने की सलाह दी। इस अवसर पर सीएचओ दरीण सपना देवी स्कूल के अध्यापक रीना अमरजीत,नीलम,अभनीत,नीरज,नीलम, प्रभात और आशा कार्यकर्ता सुषमा देवी,रेखा देवी और स्कूल के 148 बच्चे व 25 स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X