Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र मेला की शुरूआत

विजयेन्दर शर्मा | Updated on Sunday, March 30, 2025 13:10 PM IST

सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में आज झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ चैत्र नवरात्र मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया। स्थानीय विधायक संजय रतन व उनकी धर्मपत्नि श्रीमति रितु रतन की मौजूदगी में मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने मंदिर में झंडा चढ़ाया।

पुजारी पकंज शर्मा ने बताया कि यहां दर्शनों के लिये सुबह से ही बड़ी तादाद में श्रद्धालु जुटे हैं। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज रहा है। चैत्र नवरात्र मेला के दौरान ज्वालामुखी मंदिर की आभा में चार चांद लग गये हैं । देश के विभिन्न भागों से आने वाले मां के भक्त आजकल ज्वालाजी में अपने विश्वास श्रद्घा और भक्ति का प्रर्दशन कर रहे हैं ।

पौराणिक कथाओं के अनुसार ज्वालामुखी भी शक्तिपीठ है । यहां सती की महाजिव्हा गिरी थी । इसकी पुष्टि तंत्र चूड़ामणि से होती है । ज्वालामुख्यां महाजिहा देव उन्मत भैरवः । अर्थात ज्वालामुखी में सती की महाजिहा्र है और वहां पर भगवान शिव उन्मत भैरव रूप में स्थित हैं । ज्वालामुखी धूम्रा देवी धूमावती का स्थान है । व इसे 52 शक्तिपीठों में सर्वोच्च शक्ति सम्पन्न स्थान माना गया है । इस पवित्र स्थल में देवी ज्योति रूप में विराजमान है । तंत्र विद्या में इसे पवित्र एंव शक्ति का प्रचण्ड स्थल माना गया है ।

शिवालिक पहाडिय़ों के आंचल में यह मंदिर स्थापित है । मंदिर के गर्भगृह में नौ ज्योतियां जल रही हैं । इनके नाम महाकाली , अन्नपूर्णा , चण्डी, हिंगलाज , विंध्यवासिनी , महालक्ष्मी , सरस्वती , अम्बिका तथा अन्जना हैं । इनकी श्रद्घालु परिक्रमा करते हैं । विश्व में शायद यही ऐसा देवालय है जहां प्रतिमा की पूजा नहीं होती । व जल रही ज्योति ही शक्ति का साक्षात स्वरूप है। देश -दुनिया के तीर्थ यात्रियों का यह पसंदीदा तीर्थ बन गया है ।

मन्दिर में आरती के समय बड़ा ही अदभुत नजारा देखने को मिलता है। मन्दिर में पाँच आरतियाँ की जाती हैं। पहली मंगल आरती मन्दिर के कपाट खुलते ही सुबह पाँच बजे की जाती है।इस के साथ ही दूसरी आरती और दोपहर की आरती 12 बजे की जाती है। आरती के साथ साथ माता को भोग भी लगाया जाता है। फिर शाम 7 बजे संध्या आरती की जाती है। इस के बाद देवी की शयन शैय्या को तैयार किया जाता है और उसे फूलों और सुगन्धित सामग्री से सजाया जाता है। इस के बाद रात्रि साढ़े 9 बजे माता की शयन आरती की जाती है जिस में बड़ी संख्या में आये हुये श्रद्धालु भाग लेते हैं।

एस डी एम ज्वालामुखी डाक्टर संजीव शर्मा ने बताया की चैत्र मास नवरात्रों में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये प्रशासन ने सभी प्रबन्ध किये गये हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गये हैं,जिसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें अन्य सफाई कर्मियों के साथ मंदिर व शहर की सफाई का जिम्मा सौंपा गया है।

देहरा के पुलिस अधीक्षक मंयक चौधरी ने बताया कि प्रशासन की ओर से नवरात्रों के दौरान मंदिर व शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी खास प्रबंध किए गये हैं, इसके लिए शहर के विभिन्न भागों में सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गये हैं, जिनके माध्यम से सुरक्षा कर्मी दिन-रात मंदिर व शहर की सुरक्षा पर कड़ी नजर रखेंगे।

प्रशासन की ओर से नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर में ही यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थाई स्वास्थ्य शिविर की स्थापना भी की गई है , जो श्रृद्घालुओं की स्वास्थ्य संम्बधी शिकायतों का मंदिर परिसर में ही समाधान करेगा।

इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशविनी दत्त जानू, मंदिर न्यास के सदस्य , तहसीलदार राहुल व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X