Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | बिलासपुर गोलीकांड गैंगवॉर का नतीजा : त्रिलोक जमवाल

Updated on Saturday, March 15, 2025 17:38 PM IST

बिलासपुर गोलीकांड गैंगवॉर का नतीजा : त्रिलोक 
जिस सरकार के नेता ही सुरक्षित नहीं है वह बिलासपुर की जनता को क्या सुरक्षित रखेंगे ?
बिलासपुर, भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर सदर में हुए गोली कांड की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकरण में सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। जब से प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई है और जिला बिलासपुर इससे अछूता नहीं रहा है।  

प्रदेश सरकार की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के खिलाफ आज बिलासपुर में भाजपा जिला कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर तक आक्रोश रैली निकाली गई। बिलासपुर में दिनदहाड़े हुआ गोलीकांड दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी कठोर शब्दों में कड़ी निंदा करते हैं। बेहतर होगा कि असामाजिक तत्वों से सख़्ती से निपटा जाए ,अन्यथा इसके परिणाम गंभीर होंगे।

बिलासपुर में गैंगवार चल रही है जिसके परिणाम स्वरूप इस प्रकार के गोलीकांड लगातार हो रहे हैं। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को जांच समिति का अध्यक्ष बनना चाहिए, हम कांग्रेस सरकार से पूछना चाहते हैं की प्रदेश में और बिलासपुर में जो माफिया सक्रिय है उसको करिष्ठा संरक्षण है ?

उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कल शाम तक अगर दोषी पकड़े नहीं जाते तो सोमवार को हम बिलासपुर बंद करने का आह्वान करेंगे, इसको लेकर हम बिलासपुर व्यापार मंडल से भी बात कर रहे हैं।

त्रिलोक ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 2 वर्षों में बिलासपुर जिले के 4 पुलिस अधीक्षक बदले जा चुके हैं और किसी भी प्रकार का बड़ा प्रकरण सामने आता है उसके बाद फिर पुलिस अधीक्षक को बदल दिया जाता है, ऐसा क्यों? उन्होंने कहा की इस मामले को हम विधानसभा में भी उठेंगे।बिलासपुर जिला एवं सदर में चिट्टा, ठेकेदार, खनन, सुपारी, बजरी माफिया सक्रिय और बेलगाम है। 
उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस प्रकार के प्रकरण की सूचना पहले ही थी पर उन्होंने कुछ नहीं हुआ, हम पूछना चाहते हैं कि प्रदेश और जिला में सीआईडी एवं इंटेलिजेंस क्या कर रही थी। हमने जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सोपे और इस प्रकरण के बारे में अवगत करवाया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सवाल तो यह उठता है कि जिस सरकार के नेता ही सुरक्षित नहीं है वह बिलासपुर की जनता को क्या सुरक्षित रखेंगे ?

भाजपा विधायक ने एसीसी प्लांट बंगाणा के प्रबंधक की गाड़ी का पीछा करने एवं बंदूक की नोक पर प्रबंधक का मुंह काला करने वाला प्रकरण एवं कुछ समय पूर्व जिलाधीश कार्यालय बेलापुर के बाहर गोली चलने के प्रकरण को भी उठाया उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एवं प्रशासन ने ऐसे मामलों को राजनीतिक दबाव के चलते दबाने का प्रयास किया एवं लीपापोती कर गलत एफिडेविट देकर सभी को गुमराह किया। उन्होंने रेलवे के कार्यालय में दिन धड़े मारपीट का मामला भी उठाया। उन्होंने कांग्रेस नेता से यह भी पूछा कि जिलाधीश कार्यालय के बाहर जो गोली कांड हुआ उसमें किसका बेटा जेल में रहा ?

उन्होंने कहा कि मैंने लगातार कानूनी व्यवस्था के मामले विधानसभा में उठाए हैं पर मुख्यमंत्री अफसर की दी पर्ची को पड़ मामले को रफत कर देते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम आज इस प्रकार के प्रकरण है। सरकार की अनदेखी के कारण आज माफिया की हौसले बुलंद हो गए हैं।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X