Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस कह रही है 6 गारंटी पूरी हो गई है पर एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई - त्रिलोक जमवाल

Updated on Friday, March 14, 2025 08:02 AM IST

भाजपा की विधायक त्रिलोक जमवाल ने विधानसभा में चर्चा के दौरान सरकार पर आरोप लगाया की राज्यपाल भाषण के पहला अध्याय की झूठ से शुरुआत की गई। कांग्रेस कह रही है 6 गारंटरयां पूरी हो गई है पर एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है, कांग्रेस प्रदेश के 136000 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की बात करती है पर अधिकतम कर्मचारियों से इस स्कीम के लिए सरकार ने 15 लाख प्रति कर्मचारी सरकारी खजाने में ले लिए है।
कांग्रेस सरकार ने 2003 के अनुबंध कर्मचारी को दिए गए लाभ वापस लेने की बात की और इसके लिए एक्ट भी लाया पर कल ही उच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल मात्र कर्मचारी हितैषी होने का नाटक कर रही है।

वर्तमान सरकार महिलाओं को 1500 प्रति माह देने की बात करती है पर प्रदेश में 23 लाख महिलाओं के आंकड़े में से केवल 30000 महिलाओं को 1500 देने का आंकड़ा बताती है, पर इनको भी सरकार ने कटघरे में खड़ा कर दिया और अब पंचायत का प्रधान इनकी जांच करके इनको अनुमति देगा। यह निर्णय तो पंचायत के प्रधानों के लिए भी आफत बन गया क्योंकि उनके चुनाव भी सर पर है, हमें कांग्रेस को याद दिलाना चाहते हैं कि वादा कांग्रेस पार्टी ने किया था ना की पंचायत के प्रधानों ने। लोकसभा चुनाव में तो अपने तीन किश्तें जमा कर दी पर उसके बाद महिलाओं के खातों में इस राशि को रोक दिया गया।सरकार तो केवल एक लक्ष्य से कम कर रही है कि ना रहेगा बांस न बजे की बांसुरी।

त्रिलोक ने सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि सत्ता के आखिरी साल में निर्णय वापस लेने का ट्रेंड तो आपने ही शुरू किया है, जिसके अंतर्गत भाजपा द्वारा खोले गए 2000 संस्थाओं को बंद कर दिया गया। तो अब आपके पौने दो साल रह गए हैं और अगर आप कोई बड़ा निर्णय लेते हैं तो वह भी मान्य नहीं होगा।

वर्तमान सरकार झूठ बोलने में माहिर है राज्यसभा चुनाव में जिसमें भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार की जीत हुई, उसमें भी कांग्रेस के नेता झूठ बोलते हैं कि सिक्का उछाला गया और जीत हासिल की गई। पर मैं स्वयं चुनाव अधिकारी था और पर्ची के माध्यम से चुनाव हुआ पर कांग्रेस में तो एक झूठ बोलता है तो उसके पीछे सब झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। आपने यानी मुख्यमंत्री कहा था की विधायक निधि 13 लाख से 14 लाख होगी पर ऐसा नहीं हुआ, प्रदेश में विकास ठप है विकास दर घट रही है, एक्साइज में अपने 45% बढ़ौतरी की बात की थी पर ट्रेजरी में तो केवल 4% पैसा ही जमा हुआ है।

त्रिलोक ने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का प्रदेश की आर्थिक स्थिति बिगड़ने में बहुत बड़ा योगदान है, 2 वर्षों में 30000 करोड़ का ऋण ले लिया गया यहां तक की कर्मचारी के जीएफ पर भी ऋण लिया गया। अब तो केंद्र से आए पैसे को भी ट्रेजरी में जमा कराया जा रहा है। रेलवे के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण के लिए 975 करोड रुपए आए वह भी अपने ले लिए, अब तो जिस भूमि का फैसला होना था उसके भुगतान के लिए भी पैसे नहीं बचे।

हिमाचल एवं बिलासपुर वासियों को दुख है की राज्यपाल के भाषण में एम्स का जिक्र तक नहीं किया गया, आपको अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए कि आप एम्स को चलाना भी चाहते हैं या नहीं।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X