आजाद विधायक होशियार सिंह ने ट्रांसपोटरों के खिलाफ दिये ब्यान को लिया वापिस। दड़लाघाट मे ट्रांसपोटरो ने रैली के दौरान रोका। विधायक होशियार सिंह ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि ट्रक ऑप्रेटर्ज का मुद्दा पिछले एक महीने से चल रहा है। इसे सरकार जल्द सुलझाए ताकि अन्य उद्योगों पर इसका असर नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि किराए को लेकर दाड़ला के ट्रक ऑप्रेटर्ज के साथ वह खड़े हैं। किराए को लेकर जो बात दाड़ला के ट्रक ऑप्रेटर्ज कर रहे हैं, उसका वह पूरा समर्थन करते हैं। विधायक ने ट्रक ऑप्रेटर्ज की आवाज को विधानसभा में भी उठाने का आश्वासन दिया। देहरा के विधायक होशियार सिंह का एक बयान आया था कि ट्रक ऑप्रेटर उद्योगपतियों को लूटते हैं। जहां 25 रुपए किराया बनता है, वहां 70 रुपए लेते हैं और उद्योगपतियों को यहां से पलायन करना पड़ता है। इसी को लेकर दाड़लाघाट के ट्रक ऑप्रेटर्ज में गुस्सा था।