Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | गगल हवाई अड्डे के आसपास मार्केटिंग परिसर बनाने का प्लान: डीसी

Updated on Monday, February 17, 2025 18:36 PM IST

गगल हवाई अड्डे के आसपास मार्केटिंग परिसर बनाने का प्लान: डीसी
विस्तारीकरण की जद में आ रहे लोगो के हितों का रखा जा रहा ध्यान
नियमों के तहत मुआवजा राशि देने तथा पुनर्वास प्लान पर फोक्स

धर्मशाला, 17 फरवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के आसपास मार्केटिंग परिसर बनाने का प्लान तैयार किया गया, इस के लिए भूमि भी चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दुकानदारों को पुनर्वासित किया जा सके। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि हवाई अड्डे के बाहर चारों तरफ 12-12 मीटर रोड बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है इस के लिए भी एसडीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे की विस्तारीकरण प्रक्रिया को अब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप तैयार किया गया था कि कम से कम लोग विस्थापित हों। उन्होंने कहा कि विस्तारीकरण की जद में आ रहे लोगो का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

उनके हितों की रक्षा के साथ उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने एसडीएम कांगड़ा तथा एसडीएम शाहपुर को पात्र लोगों को नियमों के तहत मुआवजा राशि देने तथा पुनर्वास प्लान पर फोक्स करने के लिए भी कहा गया है ताकि किसी को भी असुविधा नहीं हो। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विकास खंड अधिकारी को हवाई अड्डे के विस्तारीकरण में आने वाली पंचायत की संपत्तियों इत्यादि का रिकार्ड भी तैयार करने के लिए कहा गया है इसके साथ कूहलों तथा रास्तों का रिकार्ड भी बनाने के लिए कहा गया है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आयेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। जिससे जिले में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नये साधन भी उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर एडीएम डा हरीश गज्जू, एसडीएम कांगड़ा इंशात जस्वाल, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक पर्यटन विभाग विनय धीमान सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X