भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने पुर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर निवास जाकर लोहड़ी पर्व की बधाई दी व भोरंज के विकास पर लंबी चर्चा की व उनका मार्गदर्शन लिया।
विधायक सुरेश कुमार ने विश्राम गृह समीरपुर में जन समस्यांए सुनी और कई जन समस्याओं का अधिकारियों को निर्देश दिए और कई समस्याओं का मौका पर ही समाधान किया। हमीरपुर से मण्डी राष्ट्रीय उच्च मार्ग से लोगों को हो रही दिक्कत को भी सुना व मौके पर कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार दिया जाए व लोगों को निर्माण कार्य से हो रही समस्याओं का भी साथ साथ निपटारा किया जाए। इस मौके पर बीडीओ, जल शक्ति विभाग के एसडीओ, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भोरंज ब्लॉक के अध्यक्ष विजय बानयाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मेहर, पूर्व प्रधान सुभाष जैलदार,प्रकाश चौधरी, राकेश गोल्डी, धर्म सिंह, संगीता शर्मा, चंदन ठाकुर, जैलदार विजय कुमार, संदीप चौहान, प्रधन अमित धुमल आदि उपस्थित रहे।