राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुम्मर में हिमाचल दिवस और नेशनल मतदाता दिवस बड़ी हर्षोल्लास से मनाया!
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुम्मर में हिमाचल दिवस और नेशनल मतदाता दिवस धूम धाम से मनाया एन एस एस स्वयसेबकों ने पेंटिंग, भाषण देकर रँगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और बच्चों व शिक्षकों ने मतदाता दिवस की शपथ ग्रहण की !
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जोगिंदर कुमार , अशोक कुमार , हरजीत कुमार , राजेश कुमार, विपिन कुमार , संजीव कुमार ,श्रीमती नीतू शर्मा ,श्रीमती इंदू बाला, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा एन एस एस के प्रभारी शिव राम इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे |
प्रधानाचार्य जोगिंदर कुमार ने हिमाचल दिवस सभी को बधाई दी और जो 18 बर्ष पूरे होने पर अपना वोट जरूर बनाएं और अपने आस पास के लोगों में भी इस जानकारी को सांझा करें की अपना अपना वोट डालने पोलिंग स्टेशन जरूर जाएँ , इच्छा अनुसार सरकार का चुनाव करें|