पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर के एक मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी के साथ दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 के लिए अपना वोट डाला। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग वोट डालेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, मुझे उम्मीद है कि लोग उसी के अनुसार मतदान करेंगे। दिल्ली ने पिछले 15 वर्षों में भाजपा का काम देखा है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, मेरी पत्नी ने वोट डाला है। अभी तक ना मुझे लिस्ट के बारे में बताया जा रहा है ना मेरा नाम दिख रहा है, मैं अभी औपचारिक जानकारी का इंतजार कर रहा हूं। कांग्रेस नेता Alka Lamba ने एमसीडी चुनाव के लिए रघुबीर नगर के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील करती हूं। लोगों को बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए।
भाजपा सांसद Parvesh Verma और उनकी पत्नी ने मटियाला गांव के एक मतदान केंद्र पर एमसीडी चुनाव 2022 के लिए वोट डाला। प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) गोवा, उत्तराखंड और यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही थी, लेकिन लोग जानते हैं कि उन्हें झूठ बोलने की आदत है। COVID के दौरान, AAP का कोई भी व्यक्ति लोगों के लिए काम करते नहीं देखा गया। लोगों के साथ केवल एमसीडी के कार्यकर्ता ही खड़े थे। एमसीडी चुनाव में हमें 250 में से करीब 210 सीटें मिल रही हैं।
भाजपा नेता KapilMishra ने यमुना विहार पोलिंग स्टेशन पर दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाला.
कांग्रेस नेता Ajay Makan दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए राजौरी गार्डन के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद माकन ने सभी लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। माकन ने कहा कि ये चुनाव गलियों, कूड़े, नालियों और साफ-सफाई का चुनाव है, मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सबसे बेहतरीन हैं। पिछली बार हमे 24% वोट मिले थे और हमने 31 सीटें जीती थीं। 2019 में भी हमें 22-23% वोट मिले थे।
दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के 1.5 करोड़ मतदाता आज निगम के लिए अपनी सरकार चुनेंगे। MCD का काम है दिल्ली का कूड़ा साफ करना, व्यापारियों को ईमानदारी से लाइसेंस देना, गलियां बनवाना, पार्कों की सफाई करवाना है। आप अपना वोट यह सोच कर दें कि आप वोट दिल्ली को साफ, स्वच्छ रखने के लिए दे रहे हैं।