Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | घोटालों की सरकार-कांग्रेस सरकार प्रदेश में क्रूज, आजीविका मिशन, पेयजल आपूर्ति घोटाले की गूंज : बिहारी

Updated on Saturday, January 04, 2025 17:27 PM IST

घोटालों की सरकार-कांग्रेस सरकार प्रदेश में क्रूज, आजीविका मिशन, पेयजल आपूर्ति घोटाले की गूंज : बिहारी

शिमला, भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार सबसे भ्रष्ट एवं झूठी सरकार है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से भागने वाली कांग्रेस ने अब खुद ही मानना शुरू कर दिया है को प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार है इसके कई प्रमाण सामने आए है। शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में सामने आए पेयजल आपूर्ति घोटाले के आरोप में जल शक्ति विभाग के दस अफसरों को निलंबित कर दिया है। इनमें से एक अधिकारी की मौत हो चुकी है। इनका नाम भी निलंबन सूची में रखा गया है। निलंबित अधिकारियों में दो अधिशासी, तीन सहायक, चार कनिष्ठ और एक सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता शामिल है। इससे संबंधित सभी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

आजीविका मिशन घोटाला सरकार मौन : बिहारी

बिहारी लाल शर्मा ने कहा हिमाचल में आजीविका मिशन में तीन मुलाजिमों ने कंपनी बनाकर खुद ही आउटसोर्स पर भर्ती का ठेका ले लिया। कई जगह नियुक्तियां करने के बाद लाखों की रकम भी ले ली। मामला सामने आने के बाद तीन मुलाजिमों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही दूसरी किस्त के रूप में 40 लाख रुपये के भुगतान पर भी रोक लगा दी है। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई के बाद अब जांच के लिए यह मामला विजिलेंस को सौंप दिया गया है। भाजपा इस मुद्दे को अनेकों बात उठा चुकी है पर कांग्रेस नेता इस मुद्दे से भागते हुए दिखाई दिए थे।

बिलासपुर क्रूज घोटाला में सरकार का संरक्षण : बिहारी

बिहारी ने कहा भाजपा ने क्रूज घोटाला भी लगातार उठाया था पर इस पर भी कांग्रेस के मंत्री एवं नेता झूठ बोल रहे थे। गोबिंदसागर झील में चल रही साहसिक गतिविधियों में सबसे महत्वपूर्ण क्रूज के संचालन पर सवाल उठे हैं। इसको लेकर पर्यटन विभाग ने कंपनी संचालक को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में क्रूज चलाने के लिए अनिवार्य नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वाटर स्पोर्ट्स (एनआइडब्ल्यूएस) रिपोर्ट जमा करवाने को कहा गया है। गोबिंदसागर झील में अक्टूबर से साहसिक गतिविधियां आरंभ हुई हैं। मंडी भराड़ी में इसका केंद्र बनाया गया है। शिकारा, स्पीड बोट, बनाना राइड, मोटर बोट जैसी अन्य गतिविधियां शामिल हैं, लेकिन प्रदेशभर में क्रूज बड़ी चर्चा में रहा है। लेकिन झील में क्रूज चलाने को लेकर कंपनी के पास एनआइडब्ल्यूएस का प्रमाण एवं सहमति पत्र नहीं है। इसकी सूचना मिलने के बाद पर्यटन विभाग की टीम ने जांच की तो इस अनुमति के सिवाय सभी औपचारिकताएं पूरी हैं। क्रूज संचालन के लिए संबंधित कंपनी के पास लाइसेंस धारक क्रूज पायलट, प्रशिक्षित बचाव दल, एनआइडब्ल्यूएस प्रणामपत्र जरूरी है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X