Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | प्रदेश का संगठन अपने सभी कार्यों एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरा : राधा मोहन

Updated on Monday, December 23, 2024 17:12 PM IST

प्रदेश में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता 16,91,118 और सक्रिय सदस्यता 26,382 हुई : बिंदल

प्रदेश का संगठन अपने सभी कार्यों एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरा : राधा मोहन

कांग्रेस और उसका 'टूलकिट गैंग' भाजपा नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है : श्रीकांत

अमित शाह के पूरे बयान में से एक छोटे ‘एडिटेड वीडियो’ को पेश किया : टंडन

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है : जयराम

बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी : सौदान


शिमला, भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में किया गया, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बैठक में प्रदेश के संगठन पर्व के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, प्रदेश में संगठन की प्राथमिक सदस्यता 16,91,118 और सक्रिय सदस्यता 26,382 हुई है। इस उत्तम कार्य के लिए भाजपा के सभी नेताओं ने प्रदेश के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 171 मंडलों में से 113 मंडलों का गठन हो गया है और जल्द ही शेष मंडलों का गठन कर दिया जाएगा। प्रदेश में सभी कार्यक्रम समय अवधि अनुसार चल रहे है यह संगठन की शक्ति को दर्शाता है।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि जैसे कि विदित है कि प्रदेश में संगठन की सभी गतिविधियां समय अनुसार चल रही है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। हिमाचल प्रदेश, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह प्रदेश है और प्रदेश का संगठन अपने सभी कार्यों एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरा है।

भाजपा प्रदेश प्रभाती श्रीकांत शर्मा ने कहा की बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। राजनीतिक अजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका 'टूलकिट गैंग' भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है। अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया, राहुल गाँधी और उनके नेताओं के द्वारा किया गया ये कृत निंदनीय है।


भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के पूरे बयान में से एक छोटे ‘एडिटेड वीडियो’ को पेश किया गया, ये साजिश नहीं तो क्या है? कांग्रेस और उसके टूल किट गैंग ने पहले आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयानों के एडिट वीडियों का प्रचार किया, फिर लोकसभा चुनाव में अमित शाह जी के बयान को एआई का उपयोग कर एडिट किया। चुनावों में मिली हार से कांग्रेस इतनी बौखला गई है कि वो जनता के बीच उन्माद पैदा कर राजनितिक लाभ लेना चाहती है।


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की देश के संविधान को समावेशी बनाने में, देश के पिछड़ वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है। जिन्होंने जीवन भर बाबा साहब का अपमान किया, बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार किया, जब तक सत्ता में रहे तब तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया और आरक्षण के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाईं, वो लोग आज बाबा साहब के नाम पर भ्रांति फैलाना चाहते हैं।


भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के चुनाव में हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष प्रयास कर उनकी हार सुनिश्चित किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद अपने आप को भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को इस सम्मान से भी अछूता रखा।

बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली सरकार थी। यूपीए-2 शासन के दौरान 2012 में एनसीईआरटी की किताब के एक शर्मनाक चित्र में पंडित नेहरू को बाबा साहेब अंबेडकर को 'कोड़े मारते' हुए दिखाया गया था। बाबा साहेब के सम्मान की बात करने वाले राहुल गाँधी इस अपमान पर चुप क्यों हैं, ये बस घड़ियाली आसूं बहा कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं, ये एक फ्लॉप पोलिटिकल ड्रामा है, उस ज्यादा कुछ नहीं।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X