Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | पंचायत स्तर पर ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन को उठाएं कारगर कदम: डीसी

Updated on Sunday, December 08, 2024 08:26 AM IST

पंचायत स्तर पर ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन को उठाएं कारगर कदम: डीसी
सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए नियमित तौर पर करें निरीक्षण
सुख शिक्षा योजना के तहत पात्र बच्चों को करें लाभांवित
धर्मशाला, 07 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ लगती पंचायतों में ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाएं तथा संयंत्र स्थापित करने के लिए भी तत्परता के साथ कार्य करें ताकि पंचायतों को स्वच्छ तथा सुंदर बनाया जा सके। शनिवार को पालमपुर में उपमंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नियमित तौर पर दुकानों का निरीक्षण करने के भी निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिए गए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान पर विशेष फोक्स जाए इसमें आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित हो। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना का भी सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए इसमें विधवा, बेसहारा, तलाकशुदा महिलाओं और दिव्यांग माता-पिता को उनके बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए वित्तीय सहायता तथा मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान है इस के लिए पात्र बच्चों को लाभांवित करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब तथा वंचित वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं और अधिकारी फील्ड में कैम्प लगा कर योजनाओं का प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुँच सके। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति पर भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करना जरूरी है ताकि विकास कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार के इन्ही प्रयासों के अनुरूप पूरी तत्परता से कार्य करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशानुसार वे एक-एक करके सभी उपमंडलों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम नेत्रा मेती, आयुक्त नगर निगम डा आशीष शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
विकास कार्यों का किया निरीक्षण:
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने पंचरूखी में निर्माणीधीण सब तहसील भवन, शोभा सिंह आर्ट गैलरी, पंचरूखी में पर्यटन विभाग की भूमि तथा बनूरी में हेलीपोर्ट की भूमि तथा सौरभ वन विहार में विकास कार्यों का निरीक्षण किया इसके साथ ही आईमा में ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन संयंत्र का विजिट भी किया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X