Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | प्रदेश में खिलाड़ियों की सम्मान राशि मे अभूतपूर्व वृद्धि : यादविंदर गोमा

Updated on Friday, November 29, 2024 17:24 PM IST

प्रदेश में खिलाड़ियों की सम्मान राशि मे अभूतपूर्व वृद्धि : यादविंदर गोमा

खेल मंत्री ने किया डॉ. वाई इस परमार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ऐतिहासिक फैसला कर खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर खिलाड़ियों का सम्मान किया है।
यह जानकारी आयुष, युवा सेवायें एव खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने 21वीं अखिल भारतीय डॉ. यशवंत सिंह परमार मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए दी।
गोमा ने कहा कि ओलंपिक्स एवं पैरा ओलंपिक्स
में स्वर्ण पदक विजेता के लिये सम्मान राशि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़, रजत पदक विजेता को 2 से 3 करोड़ और कांस्य पदक विजेता एक से 2 करोड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि एशियन तथा पैरा एशियन खेलों में पदक विजेताओं में स्वर्ण पदक विजेता की सम्मान राशि को 50 लाख से 4 करोड़, रजत पदक विजेता के लिये 30 लाख से अढाई करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से डेढ़ करोड़ किया गया है। उन्होंने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियो की सम्मान राशि को 50 लाख से 3 करोड़, रजत पदक विजेता के 30 लाख से 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेता के लिये 20 लाख से एक करोड़ सम्मान राशि को बढ़ाया गया है।
उन्होंने इलाका वासियों को तीन दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इसमें देश की आठ टीमें भाग ले रही हैं और इनमे भारतीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।

प्रदेश में 20 स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर

उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के मध्यनजर रखते हुए हिमाचल प्रदेश स्वर्णिम जयंती खेल नीति 2021 को अधिसूचित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है और कहा कि चालू वित्त वर्ष में उच्च स्तरीय खेल संरचना ढांचा बनाने के लिए साढे 28 करोड रुपए की राशि व्यय की भी जा रही है।

हर विधान सभा में खेल मैदान को 15 लाख

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक खेल मैदान बनाने के लिए 15 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई जा रही है और इस योजना में चालू वित्त वर्ष में 10 करोड़ 20 लाख रुपए व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सिरमौर के मजरा में हॉकी एस्ट्राटर्फ मैदान का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त मंडी के सुंदर नगर में बहुउद्देशीय हाल , ऊना के बंगाणा में इंडोर स्टेडियम, जिला कांगड़ा के प्रागपुर में बहुउद्देशीय हाल तथा नूरपुर में एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण कार्य कार्य पर करीब 37 करोड़ रुपये से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हमीरपुर और जयसिंहपुर में भी बहुउद्देश्यीय खेल परिसर का निर्माण किया जायेगा।

प्रदेश 21 उत्कृष्ट खिलाड़ी होंगे सम्मानित

खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में खेल एवं युवा गतिविधियों के आयोजन पर 135 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 21 उत्कृष्ट खिलाड़ियों, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किए हैं। 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सम्मान राशि प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकार की सेवा में तीन प्रतिशत खेल आरक्षण के अंतर्गत 889 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों बोर्ड और निगमों में रोजगार उपलब्ध करवाया गया है।

इससे पहले युवा सेवा एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इनकम टैक्स गुजरात और नॉर्दर्न रेलवे की टीम भाग ले रही है।

कार्यक्रम में डॉ नीलम गोमा, जसवंत ड़ढ़वाल, प्रधान ग्राम पंचायत लदोह अनिता कुमारी, एसडीएम नेत्रा मेती, एसडीएम संजीव ठाकुर, विजय सेठी, जय सिंह, यशपाल शर्मा, सुरेश ठाकुर, ओम प्रकाश धीमान, बीडीओ सिकंदर कुमार, अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा, संजय ठाकुर और मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज  उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश,  इंडियन नेवी और राजस्थान, इंडियन आर्मी और हरियाणा तथा इनकम टैक्स गुजरात और नॉर्दर्न रेलवे की टीम के बीच मैच हुए।

 

रिजल्ट

पंचरुखी के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय डॉ वाई एस परमार मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आज वह मुकाबलों का रिजल्ट इस प्रकार है।
उत्तराखंड ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 3 शून्य से हराया। भारतीय सेवा की टीम ने हरियाणा की टीम को 3 -1 से हराया, भारतीय नौसेना की टीम ने राजस्थान की टीम को 3 शून्य से हराया। जबकि उत्तर रेलवे की टीम ने इनकम टैक्स गुजरात की टीम को भी 3 -0 से हराया।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X