Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस सरकार ने किया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज दबाने का दुर्भाग्यपूर्ण कार्य, भाजपा करती है कड़ी निंदा : नंदा

Updated on Friday, November 22, 2024 18:40 PM IST

कांग्रेस सरकार ने किया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज दबाने का दुर्भाग्यपूर्ण कार्य, भाजपा करती है कड़ी निंदा : नंदा

मीडिया के संस्थानों पर लगातार दबाव बनाती है कांग्रेस

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा सुबह से मुख्यमंत्री के कैबिनेट रैंक मित्र मीडिया सलाहकार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है , उसमें साफ दिख रहा है कि जिस प्रकार से एक मीडिया कर्मी जनता की आवाज कांग्रेस के कैबिनेट रैंक मित्र तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है उसके साथ कांग्रेस नेता ने जिस प्रकार का व्यवहार किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर कोई मीडिया कर्मी नेता से प्रश्न पूछता है तो उसका उसको जवाब देना चाहिए, ना की अपना आपा खोते हुए उसका कैमरा बंद करने एवं उसको अपने दफ्तर से बाहर का रास्ता दिखने का प्रयास करना चाहिए।

नंदा ने कहा कि भाजपा लगातार सरकार से पूछ रही है कि जिस प्रकार से पर्यटन विभाग को लेकर उच्च न्यायालय का एक निर्णय आया है उसको लेकर सरकार क्या करने वाली है ? क्या वह होटल सरकार के प्रधान अपने मित्रों को तो नहीं देना चाह रहे है ? अगर इस विषय को लेकर मीडिया कर्मी कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछते हैं, कि क्या यह होटल बंद हो जाएंगे ? तो उसमें पत्रकारों का क्या दोष है ?

उन्होंने कहा कि पत्रकार जनता एवं नेता के बीच में संवाद सेतु का काम करता है और अगर किसी सरकार ने इस सेतु को खंडित करने का प्रयास किया है तो वह केवल कांग्रेस की सरकार ही है। पत्रकारों की आवाज दबाने का जो प्रयास लगातार सरकार कर रही है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, अगर मीडिया में कुछ खबरें प्रकाशित हो जाए या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चल जाए तो उससे इस सरकार के पेट में दर्द हो जाती है। पत्रकारिता के जुड़े संस्थाओं को लगातार दबाने का प्रयास किया जाता है, यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज दबाने का दुर्भाग्यपूर्ण कार्य है जिसकी भाजपा कड़ी निंदा करती है।

ऐसे ही कुछ प्रकरण को लेकर जब विधानसभा में भाजपा के विधायक रणधीर शर्मा ने आवाज उठाई थी तब भी मुख्यमंत्री ने किसी भी प्रकार का जवाब नहीं दिया था, उसी दिन सीएम की चुप्पी से यह स्पष्ट हो गया था की कांग्रेस सरकार मीडिया विरोधी है और सच से भागने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के मीडिया सलाहकार स्वयं मीडिया को लंबे समय से देख रहे हैं अगर वह मुख्यमंत्री की आवास बनाकर मीडिया कर्मियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार करते हैं तो कांग्रेस की असली छवि जनता के सामने उजागर हो जाती है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X