भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार है। शक संवत 1946 , विक्रमी संवत 2081, कार्तिक कृष्ण षष्ठी, सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 06, रबि-उल्सानी-18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।
षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 30 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र अगले दिन 05 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग प्रातः 08 बजकर 46 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 02 बजे तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार स्कन्द षष्ठी व्रत।
सूर्योदय का समय - सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय - शाम में 5 बजकर 44 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 40 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 5 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। इसके अलावा सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 10 बजकर 49 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक। भद्राकाल का समय मध्यरात्रि 1 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 27 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।