भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज सोमवार है। शक संवत 1946 , विक्रमी संवत 2081, आश्विन, शुक्ल, एकादशी, सौर आश्विन मास प्रविष्टे 29, रबि-उल्सानी-10, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः 06 बजकर 42 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।
शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 43 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग सायं 06 बजकर 01 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 42 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - पापांकुशा एकादशी व्रत (वैष्णव), द्वादशी तिथि का क्षय।
सूर्योदय का समय - सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय - शाम में 5 बजकर 53 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 42 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 52 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। वहीं, दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है। भद्राकाल का समय शाम में 6 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।