Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

हिमाचल

More News

धर्मशाला | सरकार का अफसर शाही के ऊपर कोई नियंत्रण नहीं - संजय शर्मा

Updated on Thursday, October 10, 2024 13:46 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया है कि वर्तमान सरकार में अफसर शाही सरकार पर इस कदर भारी है कि प्रदेश के कृषि मंत्री द्वारा अधिकारियों को फिजूल खर्ची कर विदेश घूमने का एक कार्यक्रम गत दिनों कुछ आपत्तियां के साथ रद्द कर दिया था परंतु ऐसा लगता है कि अधिकारियों ने मंत्री की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए उससे भी ऊपर के स्तर से अपने विदेश के कार्यक्रम को अंजाम देने का बंदोबस्त कर लिया है इसी से यह लगता है की सरकार का अफसर शाही के ऊपर कोई नियंत्रण नहीं है न ही सरकार के अधिकारियों को प्रदेश की वित्तीय स्थिति से कुछ लेना देना है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने जायका ( जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी ) के अंतर्गत 11 अधिकारियों का एक दल परियोजना के अध्ययन के लिए वह कृषि के गुर सीखने के लिए अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में स्पेन जाने का एक कार्यक्रम बनाया है परंतु जब फाइल कृषि मंत्री के पास पहुंचती है तो उन्होंने आपत्ति उठाई कि इससे पहले जो अधिकारी नीदरलैंड जाकर के आए हैं उन्होंने इस परियोजना में आकर क्या योगदान दिया है और इसका जवाब अधिकारी नहीं दे पाए और मंत्री ने उसे फाइल को रोक दिया लेकिन अधिकारियों ने जुगाड़ भिड़ा कर मंत्री को ही ठेंगा दिखा दिया।

ऐसा दल जिसमें एक भी किसान या स्वयंसेवी संस्था जो इस क्षेत्र में इस परियोजना में काम कर रही हो उसका कोई भी प्रतिनिधि न तो पहले किसी दल में शामिल किया गया और न ही इस दौरे के लिए किसी को शामिल किया गया यह दौरे महज अधिकारी लोग अपनी ऐशपरस्ती के लिए सरकारी खजाने पर डाका डालते हैं। जबकि जमीनी स्तर पर ऐसे दौरों का कोई लाभ किसानों को नहीं मिलता है । हैरानी की बात यह है कि इन्हीं दिनों जायका का एक प्रतिनिधिमंडल जापान से परियोजना की जानकारी व उपलब्धि की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश आया हुआ है और जहां-जहां भी इस परियोजना के अंतर्गत कार्य किया गया है उसको वह देख रहे हैं ।

बेहतर होता कि अधिकारी उस प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रदेश के भले के लिए काम करते हैं जिसका लाभ आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में किसानों को मिल पाता ।

इस परियोजना को जायका की सहायता से 2021 में भारतीय जनता पार्टी की जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार में शुरू किया गया था और यह परियोजना 2019 तक प्रदेश में चलेगी। जिसका संचालन हिमाचल प्रदेश कृषि विकास समिति के गर्वनिंग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना में कुल 1010.30 करोड रुपए खर्च किए जाने हैं वर्ष 2023 =24 के लिए 30 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं और अधिकारियों की नजर इसी पैसे पर है इसी के अंतर्गत वह अपना विदेश घूमने का सपना पूरा करना चाहते हैं।

जो विदेश जाना चाहते हैं उनमें प्रदेश के कृषि सचिव, निदेशक कृषि व परियोजना अधिकारी एवं एक सीनियर कंसलटेंट व अन्य शामिल है । सीनियर कंसलटेंट क्योंकि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से हैं इसलिए इस दौरे के लिए कृपा कहां से बरस रही है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

कृषि मंत्री द्वारा अधिकारियों के पिछले नीदरलैंड दौरे का यह पाया जाना कि उसका कोई लाभ धरातल पर किसानों को व कृषि क्षेत्र को नहीं मिला है परंतु बावजूद उसके मंत्री के इनकार के बाद भी अधिकारियों द्वारा इस दौरे को अंजाम देना जनता के पैसे के ऊपर डाके के समान है। अब यह प्रदेश के मुखिया के ऊपर निर्भर करता है की आर्थिक आपातकाल के दौर में वह अधिकारियों की मनमानी को कैसे रोकते हैं ।

Have something to say? Post your comment
जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

X