Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष आर.एस.बाली ने तीन दिवसीय मेले का शुभारम्भ किया

Updated on Sunday, September 08, 2024 19:44 PM IST

पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष आर.एस.बाली ने तीन दिवसीय मेले का शुभारम्भ किया

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष आर.एस बाली ने आज शिमला जिला के ठियोग में 8 से 10 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय पौराणिक एवं ऐतिहासिक श्री चिखडे़ेश्वर महादेव ऋषि पंचमी देवरीघाट मेले एवं कुश्ती और बिशु प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचलवासियों ने अपनी समृद्ध संस्कृति और कलाओं को जीवित रखा है तथा नई पीढ़ी भी इसे संरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा प्रदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों और उत्सवों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

श्री बाली ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले में देव परम्परा संस्कृति की एक-एक कॉफी टेबल बुक तथा फोटो गैलरी बनाकर पर्यटन विभाग के सभी होटलों में स्थापित की जाए ताकि प्रदेश भ्रमण पर आने वाले पर्यटक देव संस्कृति से रू-ब-रू हो सकें।
इससे पहले, प्रधान श्री चिखडे़ेश्वर महादेव प्रबंधक कमेटी राजेंद्र प्रकाश खाची ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मेले से सम्बधित विस्तृत जानकारी दी।
श्री आर.एस.बाली ने मेला कमेटी को पर्यटन विभाग की तरफ से 5 लाख रुपये तथा अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
इसके उपरांत श्री बाली ने फागू में पर्यटन विभाग के होटल का निरीक्षण किया तथा विभाग के अधिकारियों को इसके सुदृढ़ीकरण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक पर्यटन राजीव कुमार, पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र ठाकुर, राज्य युवा कांग्रेस के महासचिव विनय हेटा, मेला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र बेक्टा, राज्य युवा राजपूत महासभा के अध्यक्ष, कमेटी के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X