Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | सरकार कह रही है कि मस्जिद अवैध है तो करे त्वरित कार्रवाई : जयराम ठाकुर

Updated on Friday, September 06, 2024 06:07 AM IST

सरकार कह रही है कि मस्जिद अवैध है तो करे त्वरित कार्रवाई : जयराम ठाकुर
जब मामला संज्ञान में आया तो क़ानूनन कार्रवाई सरकार का काम

शिमला: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की जो अवैध है उसपर उचित कार्यवाही होनी चाहिए। हम धर्म की बात नहीं करते पर वैध और अवैध पर चर्चा तो होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा की संजौली की मस्जिद का निर्माण 2010 में एक मंजिला हुआ था, यह मंजिल अवै थी और नगर निगम शिमला द्वारा इस निर्माण पर रोक लगी थी।मौलवी कह रहा है कि 2017 तक निर्माण हो गया था। यह साफ साफ नगर निगम शिमला और प्रशासन को लापरवाही है। अब मामला संज्ञान में आया है, क़ानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हुई है। मंत्री कह रहे हैं, नगर निगम कह रहा है कि निर्माण अवैध तो सरकार कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा की आम आदमी अगर एक फुट भी भवन को बड़ा ले तो उसकी बिजली पानी काट देते हैं, पर यहां का बिजली पानी अभी तक कटा नहीं। अवैध निर्माण को लेकर किसी भी प्रकार का अगर कोई संरक्षण दे रहा है तो उस व्यक्ति पर भी कार्यवाही होनी चाहिए। हमारा मानना है कि अगर कोई चीज अवैध हो तो उसके ऊपर उचित कार्रवाई होनी चाहिए, बात धर्म की नहीं वैध और अवैध निर्माण की है। लड़ाई तो सच और झूठ में होती है। उन्होंने कहा की विशेष समुदाय के लोग अगर हिमाचल प्रदेश में दुकान खोलते हैं तो उनका पंजीकरण होता है, पर यहां पर जो लोग रह रहे थे उनका पंजीकरण नहीं हुआ इससे समाज में थोड़ा रोष पैदा हुआ था।


जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री का भी यही कहना है, उन्होंने विधानसभा में इस मामले को उठाया और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। हम उनके बयान का स्वागत करते है। कांग्रेस के मंत्री ने तो यह तक बता दिया कि यह भूमि हिमाचल प्रदेश सरकार की है वकफ बोर्ड की नहीं है। कांग्रेस के मंत्री ने यह भी बताया कि नगर निगम शिमला ने गलत व्यक्ति पर कैसे बनाया था अब 2024 में यह केस वक्फ ऑफ बोर्ड के साथ चला है। कांग्रेस पार्टी स्वयं इस मुद्दे पर बंटी हुई है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X