बिलासपुर में सड़क हादसे में पांच घायल
बिलासपुर । हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में आज एक सडक हादसे में पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भराडी इलाके में डंगार के पास एक एक कार उस समय हादसे का शिकार हो गई , जब चालक उसका नियंत्रण खो बैठा और कार आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार एच पी 23 बी 6000 में पांच लोग सवार थे। उन्हें ईलाज के लिये घुमारवीं अस्पताल लाया गया है।