ज्वालामुखी में सुक्खू का जोरदार स्वागत
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का ज्वालामुखी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
सुक्खू कांगडा से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा के समर्थन में ज्वालामुखी आये है। उन्होंने खुडिंयां में चुनावी रैली को संबोधित किया। उनके साथ आनंद शर्मा व विधायक संजय रतन मौजूद रहे।