आज का इतिहास
आज का इतिहास हम सबके लिये खास अहमियत रखता है। आईये जानते हैं आज के दिन देश दुनिया में क्या घटित हुआ था। और किसका आज ही के दिन जन्म हुआ था। इस दिन कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग के जन्म के लिए जाना जाता है। हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले बोरलॉग को उनके काम के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। इसके अलावा भारत की महान स्वाधीनता सेनानी उषा मेहता का जन्म हुआ था। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उषा मेहता ने ब्रिटिश साम्राज्य पर अपने भरपूर कौशल से प्रहार किया। इसके अलावा यह दिन कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग के जन्म के लिए जाना जाता है।
1655: शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।
1807: ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।
1821: ग्रीक स्वतंत्रता युद्ध का प्रारंभ।
1965: नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।
1914: अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और मानवतावदी एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नॉर्मन बोरलॉग का जन्म।
1920: स्वाधीनता सेनानी और गांधीवादी नेता उषा मेहता का जन्म।
1931: महान पत्रकार और राजनेता गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन।