मनाली में बर्फबारी और अटल टनल देखने की दीवानगी ने नए साल पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ा दी है। अटल सुरंग में पर्यटक आ रहे हैं। वर्ष 2022 में लाहौल घाटी में अटल टनल रोहतांग (एटीआर) से लगभग 6,22,988 वाहन प्रवेश कर चुके हैं और लगभग 6,50,711 वाहन एटीआर के माध्यम से बाहर निकल चुके हैं, जो कि इस वर्ष के कुल 12,73,699 वाहन हैं। वर्ष 2021 में अटल टनल के माध्यम से यातायात कुल मिलाकर 7,99,941 वाहन गुजरे थे।
इसलिए, पिछले वर्ष 2022 की तुलना में लगभग 4.73 लाख वाहनों की वृद्धि हुई है। यह पिछले वर्ष दर्ज किए गए वाहनों की संख्या से तकरीबन 60 प्रतिशत की वृद्धि है।
अटल टनल रोहतांग के खुलने के बाद से जिले को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा है, जो दिन-ब-दिन और साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष ट्रैफिक संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
जिला लाहौल स्पीति पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए वर्ष भर काम किया है। आगामी वर्ष में, जिला लाहौल स्पीति पुलिस पूरे समर्पण और अत्यधिक पेशेवर दृष्टिकोण के साथ जिले में अधिक पर्यटको का स्वागत करने के लिए तैयार है।