उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ब्लैक स्पॉट को लेकर नई सूची नहीं मिल पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इनको चिन्हित करने के लिए विशेष कमेटी बनाई है, मगर वहां से अब तक सूची नहीं मिल पाई है। बताया जाता है कि पिछले साल दिसंबर महीने तक यह सूचना वहां से आनी चाहिए थी, जिसके बाद यहां ब्लैक स्पॉट में सुधार के लिए कदम उठाए जाते, परंतु अब तक सूचना नहीं आने से काम शुरू नहीं हो पाया है।