उन्होंने कहा कि बच्चों ने वार्षिक उत्सव में खूबसूरत कार्यक्रम प्रस्तुत किया है और बच्चों के मंच पर आने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों में तनाव भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने तनाव को दूर करने के लिये योग के प्रचार व प्रसार करने की अपील भी की।
विधायक ने विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए अपनी विधायक निधि से 11 हजार रुपए की धनराशि देने की भी घोषणा की। विधायक संजय रत्न ने शैक्षणिक गतिविधियों के मेधावी विद्यार्थियों व सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए ।