सांसद कश्यप ने अपने संसदीय क्षेत्र सहित हिमाचल के कई इलाकों में नेटवर्क की गंभीर कमी और 2G सेवा भी उपलब्ध न होने का मुद्दा उठाते हुए 5G सेवाओं के विस्तार पर भी प्रश्न किया। इस पर मंत्री ने बताया कि भारत सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी देना है और आर्थिक रूप से कम लाभकारी क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल भारत निधि के माध्यम से विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं।