वेद धारा ग्लोबल स्कूल, जो कि ज्वालामुखी के धनोट पंचायत में स्थित है, एक उभरता हुआ स्कूल है। जिसने इतने कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। यह स्कूल अप्रैल 2017 में प्राइमरी विद्यालय के रूप में स्थापित हुआ। यह एक बहुत बड़ा विद्यालय है, जो कि 80 कनाल भूमि में फैला हुआ है।