Bhagat Singh को विशेष रूप से उनकी क्रांतिकारी सोच और साहस के लिए जाना जाता है। उन्होंने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए अंग्रेज अधिकारी सांडर्स की हत्या की थी। इसके बाद उन्होंने और उनके साथियों ने केंद्रीय असेंबली में बम फेंककर “बहरे कानों को सुनाने” का प्रयास किया, हालांकि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ संदेश देना था।